16 अगस्त के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हो चुका है और अब 21 अगस्त को उनकी छठी है। भगवान श्री कृष्ण की छठी को ढेर सारे उत्साह और धूम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपल का विशेष श्रृंगार होता है और अलग तरह का भोग लगाया जाता है। इतना ही नहीं लड्डू गोपाल की विशेष आरती होती हैं, मगर आरती के साथ-साथ अगर आप छठी के दिन मधुराष्टकम् स्त्रोत का पाठ करती हैं, तो श्री कृष्ण की विशेष कृपा की पात्र बनती हैं। इस विषय में हमारी बातचीत पंडित मनीष शर्मा से हुई। वह कहते हैं " जब घर में कोई शिशु का जन्म होता है और उसकी छठी मनाई जाती है, तब गीत गए जाते हैं, घर में ढोलक बजाई जाती है। ऐसे में जब घर में लल्ला का जन्म होता है तब भी कुछ विशेष होना चाहिए। इसलिए अगर आप मधुराष्टकम् स्त्रोत का पाठ करती हैं, तो यह बहुत ही शुभ होता है।"
हम सभी ने कभी न कभी "अधरं मधुरं वदनं मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरम्। हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिकं मधुरं मधुरम्। " मगर क्या आपमें से कोई इसका अर्थ जानता है? पंडित जी कहते हैं, "मधुराष्टकम् स्रोत में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, उनके सभी स्वरूप का वर्णन किया गया है।" यह स्रोत पढ़कर आप श्री कृष्ण को प्रसन्न कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़े- Krishna Chhathi Bhog 2025: 56 भोग के बराबर हैं ये 5 चीजें, कृष्ण छठी पर लड्डू गोपाल को जरूर चढ़ाएं ये प्रसाद
मधुराष्टकं भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति में रचित एक सुंदर भक्ति स्तोत्र है। इसका पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए जिससे इसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके-
इसे जरूर पढ़े- Krishna Chhathi 2025: आज है श्री कृष्ण की छठी, इस मुहूर्त पर करें पूजा और लगाएं भोग...पूरी होंगी मनोकामनाएं
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए देखी रहें हरजिंदगी
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।