Jyeshtha Purnima  lighting lamp on these places for money benefits

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, होगा धन लाभ

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करने का विधान है। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-06-07, 09:57 IST

(Jyeshtha Purnima 2024) ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। इस दिन चंद्र देव की पूजा करने से जीवन में मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन ऐसे 5 स्थान हैं, जहां दीपक जलाने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। साथ ही सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा स्थान पर जलाएं दीपक 

diya signify

ज्येष्ठ पूर्णिमा, जिसे वट पूर्णिमा और गंगा दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। दीपक जलाने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद व्यक्ति पर बना रहता है। दीपक की ज्योति सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। दीपक की ज्योति नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में सकारात्मकता का वातावरण बनाती है। दीपक की ज्योति मन को शांति प्रदान करती है और एकाग्रता बढ़ाती है। दीपक जलाने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास जलाएं दीपक 

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। तुलसी के पास दीपक जलाने से बीमारियों का नाश होता है और स्वास्थ्य अच्छी बनी रहती है। तुलसी के पास दीपक जलाने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके काम में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो तुलसी के पास दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Jyeshtha Purnima 2024 Date And Shubh Muhurat: ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ईशान कोण में जलाएं दीपक 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का ईशान कोण सबसे शुभ स्थान माना जाता है।  यह देवताओं का स्थान होता है। दीपक की ज्योति से ईशान कोण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। ईशान कोण में दीपक जलाने से विद्या-बुद्धि में वृद्धि होती है। ईशान कोण में दीपक जलाने से नौकरी-व्यापार में वृद्धि होती है। अगर आपकी कुंडली में कोई दोष है, तो ईशान कोण दिशा में दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। 

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से व्यक्ति को धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियां दुर हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें- Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर में लगाएं ये पौधे, होगा धन का आगमन

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन नदी में अर्पित करें दीपक 

नदी में दीपक अर्पित करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाकर भगवान वरुण की पूजा अवश्य करें। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;