(Jaya Ekadashi 2024 offering flowers to lord vishnu) हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, उनके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इसके प्रभाव से पितृपक्ष की दस पीढ़ियां और मातृ पक्ष की दस पीढि तृप्त हो सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के माधव रूप की पूजा की जाती है। वहीं पुराणों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से विजय मिलती है।
इस दिन भगवान विष्णु को उनके प्रिय फूल अर्पित करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान विष्णु को कौन से फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है।
भगवान विष्णु को गेंदे का फूल जरूर अर्पित करें। इससे उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और अगर आप उन्हें गेंदे का फूल अर्पित कर रहे हैं, तो पीले रंग की फूल चढ़ाएं। क्योंकि उन्हें पीले रंग के फूल बेहद प्रिय हैं।
भगवान विष्णु को सूरजमुखी का फूल जरूर अर्पित करें। इससे अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष (गुरु दोष उपाय) है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए जया एकादशी के दिन सूरजमुखी का फूल अर्पित किया जा सकता है।
भगवान विष्णु को अशोक का फूल चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, सभी कष्ट हो सकते हैं दूर
अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को कदम का फूल चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Jaya Ekadashi 2024: क्यों माना जाता है जया एकादशी को पिशाच योनी से मुक्ति दिलाने वाली तिथि, जानें इसकी कथा
भगवान विष्णु को कमल का फूल भी बेहद प्रिय है। वहीं कमल के फूल में मां लक्ष्मी भी वास करती हैं। इसलिए अगर आप जया एकदाशी के दिन भगवान विष्णु को पुष्प अर्पित करना चाहती हैं, तो कमल का फूल भी चढ़ा सकते हैं। इससे आपको मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है।
जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को फूल जरूर अर्पित करें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।