Jaya Ekadashi  lord vishnu bhog

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, सभी कष्ट हो सकते हैं दूर

जया एकदाशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन इनकती पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-02-12, 23:00 IST

(Jaya ekadashi 2024 lord vishnu bhog) हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, उनके पूर्वजों को स्वर्ग की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पितृ पक्ष की दस पीढ़ियां और मातृ पक्ष की दस पीढ़ियों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर हो सकती है। इस दिन भगवान विष्णु के माधव रूप की पूजा की जाती है।

अब ऐसे में जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

भगवान विष्णु को लगाएं केसर मिठाई का भोग  (Offer saffron sweets to Lord Vishnu)

Kesar Kaju Pista Barfi

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर वाली मिठाई का भोग लगाएं। क्योंकि उन्हें केसर बहुत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इसका भोग लगाने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

भगवान विष्णु को लगाएं केले का भोग (Offer banana to Lord Vishnu)

भगवान विष्णु को केले बहुत प्रिय है। इसलिए उन्हें केले का भोग अवश्य लगाएं। इससे उनकी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और गुरु दोष से छुटकारा मिल सकता है। 

भगवान विष्णु को लगाएं मखाने का भोग (Offer Makhana to Lord Vishnu)

भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को मखाने का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है और मानसिक शांति भी मिलती है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi Vrat Tithi 2024 List: साल 2024 में कब-कब है एकादशी, यहां जानें पूरी लिस्ट

भगवान विष्णु को लगाएं तिल की मिठाई का भोग (Offer sesame sweets to Lord Vishnu)

भगवान विष्णु को तिल की मिठाई का भोग लगाएं। क्योंकि यह एकादशी माघ मास में आती है और इस माह में तिल (तिल के उपाय) का विशेष महत्व है। इसलिए अगर आप भगवान विष्णु को भोग लगाने की सोच रहे हैं, तो तिल की मिठाई का भोग लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

भगवान विष्णु को लगाएं पंजीरी का भोग (Offer Panjiri to Lord Vishnu)

how to make perfect rava panjiri prasad for govardhan puja

भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग अवश्य लगाएं और उसके बाद सभी को प्रसाद बांटे जिससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि पंजीरी का भोग लगाने से श्रीहरि की कृपा बनी रहती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;