Pitru Paksha 2023: इन गलतियों के कारण भुगतना पड़ सकता है कष्टदायक पितृ दोष

Astrology Tips: हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व माना जाता है।
पितृपक्ष ऐसी अवधि है जो पितरों के साथ-साथ हमारे लिए भी जरूरी है।
शास्त्रों के अनुसार, श्राद्ध के दिनों में तर्पण से पितरों को मोक्ष मिलता है।
वहीं, तर्पण-दान करने वाले व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है।
हालांकि पितृ दोष लगने का कारण मात्र पितरों की नाराजगी नहीं होता।
इसके पीछे अन्य गलतियां भी हो सकती हैं जो हम जाने-अनजाने करते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि किन गलतियों से पितृ दोष लगता है।
विधि के साथ न हो अंतिम संस्कार तो लगता है पितृ दोष (Not Doing Last Rites Cause Pitra Dosha)

- घर में किसी की मृत्यु के बाद विधिवत पिंडदान न करने से पितृ दोष लगता है।
- घर में किसी की मृत्यु के बाद पितृ पक्ष में तर्पण न करने से पितृ दोष (इन चीजों के इस्तेमाल से लगता है पितृ दोष) लगता है।
- पितृ पक्ष की अवधि में पितरों के निमित्त दान न करने से पितृ दोष लगता है।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: श्राद्ध के लिए पितृपक्ष ही क्यों खास माने जाते हैं?
इन स्थितियों में हो मृत्यु तो परिवार को लगता है पितृ दोष (Death Occur In These Situations Cause Pitra Dosha)
- अगर घर के सदस्य की मृत्यु दुर्घटना में हुई हो तो पितृ दोष लगता है।
- घर के सदस्य ने आत्महत्या की हो तो भी परिवार पर पितृ दोष लगता है।
- घर के सदस्य से किसी दूसरे सदस्य की हत्या होने पर भी पितृ दोष लगता है।
सबके साथ ऐसा व्यवहार करने से भी लगता है पितृ दोष (Insulting Others Cause Pitra Dosha)
- जो व्यक्ति माता-पिता का अपमान करता है उसे भी पितृ दोष झेलना पड़ता है।
- साथ ही, किसी का अनिष्ट करना भी पितृ दोष का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें: जानें श्राद्ध के कितने प्रकार होते हैं और उनका क्या महत्व है
ग्रहों की ऐसी दशाओं के कारण भी लगता है पितृ दोष (Planetary Positions Cause Pitra Dosha)
- जब राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) कुंडली में अशुभ रूप में मजबूत होता है तब भयंकर पितृ दोष लगता है।
- वहीं, सूर्य और चंद्रमा का साथ में कुंडली में नीच स्थान पर होना पितृ दोष लगाता है।
अगर आप भी पितृ दोष से परेशान हैं या पितृ दोष लगने से बचना चाहते हैं तो इस लेख में बताई गईं गलतियों को करने से बचें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: herzindagi, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
