हिंदू धर्म में कई ऐसी परम्पराएं चली आ रही हैं जिनका हम आंखें मूंदकर अनुसरण करते हैं। ऐसे ही यह भी कहा जाता है कि कुछ पौधों से जुड़ी कुछ बातें हैं जो शास्त्रों से संबंधित हैं। आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि आपको रात के समय कुछ पौधों के आस-पास भी नहीं जाना चाहिए या फिर कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिन्हें आपको अपने घर या आस-पास लगाने से भी मनाकिया जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि ऐसे कुछ पौधे भी हैं जिन्हें यदि आप घर में लगाते हैं या फिर उनके आस-पास से रात के समय गुजरते हैं तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में भी प्रवेश कर सकती है। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia से जानें कि क्या वास्तव में पौधों में बुरी आत्माओं का वास होता है?
क्या इमली के पौधे में होता है नकारात्मक ऊर्जा का वास
आपने कई बार घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि इमली के पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है और इसकी वजह से इस पौधे को घर में लगाने से मन किया जाता है। इस पेड़ से नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फ़ैल सकती है और इसका बुरा असर उस जगह पर रहने वाले लोगों के जीवन पर भी पड़ सकता है। वास्तव में लोग इस मान्यता की वजह से ही अपने घरों के पास इमली के पेड़ लगाने से बचते हैं कि ये पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
हालांकि यह बात पूरी तरह से सही नहीं है और यदि हम विज्ञान की मानें तो इमली का पेड़ रात के समय ज्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ता है और इसी वजह से इसे घर में लगाने से मना किया जाता है। इसके अलावा इमली का खट्टापन प्रतीकात्मक रूप से कड़वाहट और नकारात्मकता से जुड़ा हुआ होता है, इसलिए इसे घर में लगाने से मना किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: आपके हिसाब से चलेंगे ग्रह जब घर में लगाएंगे ये पेड़
क्या नीम के पौधे में होता है बुरी आत्माओं का वास
नीम के पेड़ को ज्योतिष में पूजनीय माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इसमें देवी मां का वास होता है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, रात में नीम के पेड़ के पास जाना अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि रात में पेड़ों के नीचे वातावरण ठंडा और नमीयुक्त होता है, जिससे वहां पर आपको नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो सकता है।
पारंपरिक कथाओं के अनुसार नीम के पेड़ के नीचे भूत-प्रेत और आत्माओं का वास होने की बातें कही जाती हैं। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो नीम का पेड़ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है और इसमें किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा या बुरी आत्माओं का वास नहीं होता है। यदि हम ज्योतिष की मानें तो कई पेड़ों में बुरी आत्माओं का वास होता है और विज्ञान में ऐसा कहा जाता है कि इनके आस-पास कार्बनडाई ऑक्साइड गैस ज्यादा होने की वजह से इन पौधों से दूर रहना चाहिए।
क्या पीपल के पेड़ में होता है बुरी आत्माओं का वास
पीपल के पेड़ को कई संस्कृतियों में पूजनीय माना जाता है, लेकिन यह भी माना जाता है कि इसमें बुरी आत्माओं का वास होता है। मुख्य रूप से आपको रात के समय इस पेड़ के पास जाने से मना किया जाता है।
पीपल के पेड़ों में आत्माओं का वास होता है और शाम के बाद इसके नीचे न सोने की सलाह दी जाती है। वैसे तो यह एक पूजनीय पौधा है और इसकी जड़ में मुख्य रूप से ब्रह्मा जी, मध्य भाग में विष्णु जी का और आगे के भाग में शिव जी का वास होता है।
वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि रात के समय इस पौधे में अलक्ष्मी का वास होता है जिसकी वजह से ये नकारात्मक हो जाता है। इन ज्योतिष कारणों के अलावा पीपल का पौधा रात के समय कार्बनडाई ऑक्साइड छोड़ता है जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसी वजह से ये भ्रान्ति फैलाई गई है कि पीपल के पेड़ में बुरी आत्माओं का वास होता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या रात के समय पीपल के वृक्ष पर होता है आत्माओं का वास? जानें क्या कहता है शास्त्र?
क्या कपास का पौधा होता है बुरी आत्मा का स्रोत
कई संस्कृतियों में घरों में कपास के पौधे लगाने से मना किया जाता है, ऐसी मान्यता है इस पौधे को भूतों और आत्माओं से संबंधित माना जाता है और पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल अंतिम संस्कारों में किया जाता है और उनका सफेद रंग भी नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है जिसे अक्सर नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है।
यदि हम विज्ञान की मानें तो ये पौधा अपने नुकीले कांटों की वजह से घर में न लगाने की सलाह दी जाती है, जिससे घर के छोटे बच्चों को नुकसान न हो। वास्तु के अनुसार भी ऐसा माना जाता है कि अगर कपास के पौधे को घर के अंदर रखा जाए तो यह तनाव और चिंता का कारण बनते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों