benefits of chanting maa annapurna mantra

रोजाना रसोई में बैठकर बोलें ये एक मंत्र, घर में बनी रहेगी बरकत

शास्त्रों में कई प्रकार के मंत्रों का वर्णन मिलता है। यह मंत्र किसी न किसी देवी या देवता से जुड़े हुए होते हैं और इन मंत्रों के जाप से उन देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-06-11, 15:14 IST

मंत्रों का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। सनातन परंपरा कहती है कि मंत्रोच्चार से किसी भी काम को, व्यक्ति को या फिर किसी भी देवी-देवता को साधा जा सकता है। धर्म शास्त्रों में भी मंत्र जाप का महत्व माना गया है और यही कारण है कि किसी भी पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान, मांगलिक कार्य आदि में मंत्रों का उच्चारण आवश्यक है। 

शास्त्रों में कई प्रकार के मंत्रों का वर्णन मिलता है। यह मंत्र किसी न किसी देवी या देवता से जुड़े हुए होते हैं और इन मंत्रों के जाप से उन देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मंत्र जाप के दौरान उसका स्थान भी महत्व रखता है। ठीक ऐसा ही एक मंत्र है जिसे रसोई में बैठकर जपना चाहिए। 

घर की रसोई में बैठकर कौन सा मंत्र बोलें?

घर की रसोई में मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। ऐसे में रोजाना घर की रसोई में बैठकर मां अन्नपूर्णा के सिद्धि मंत्र का जाप आवश्य करना चाहिए। 

maa annapurna mantra for money

यह मंत्र है: अन्नपूर्णे सदा पूर्णे शंकरप्राणवल्लभे । ज्ञान वैराग्य-सिद्ध्‌यर्थं भिक्षां देहिं च पार्वति ।। माता च पार्वती देवी पिता देवो महेश्वरः। बान्धवाः शिवभक्ताश्च स्वदेशो भुवनत्रयम्‌ ।। 

यह भी पढ़ें: राहु के इस रत्न से बनने लगते हैं बिगड़े काम, जानें महत्व और लाभ

आप 11, 21, 51 या 108 बार अपनी क्षमता के अनुसार इस मंत्र को बोल सकते हैं। ध्यान रहे कि रसोई में इस मंत्र का जाप सुबह ब्रह्म मुहूर्त या फिर शाम के समय संध्या आरती के बाद करें। 

इस मंत्र का जाप करने से पहले रसोई को अच्छे से धो लें और झूठे बर्तन वहां से बिलकुल हटा दें। नए वस्त्र धारण करके ही मंत्र का जाप करें। 

यह भी पढ़ें: इस चालीसा के रोजाना पाठ से मिल जाती है संकटों से मुक्ति

घर की रसोई में बैठकर इस मंत्र का जाप करने से मां अन्नपूर्णा शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं और घर में बरकत बनी रहती है। कभी भी घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। 

maa annapurna mantra for prosperity

घर की रसोई में नव ग्रहों का भी वास होता है। ऐसे में इस मंत्र का जाप घर की रसोई में बैठकर करने से नव ग्रह भी प्रसन्न होते हैं और कुंडली में मजबूत बनते हैं। नव ग्रहों की शुभता मिलती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वो कौन सा मंत्र है जिसे घर की रसोई में बैठकर पढ़ना चाहिए और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;