Chaitra Navratri  ram navami aarti vidhi and rules

Ram Navami Aarti 2024: राम नवमी के दिन इस विधि से करें आरती, जानें नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन प्रभु श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। जिससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-17, 09:18 IST

(chaitra navratri 2024 ram navami aarti vidhi and rules) सनातन धर्म में राम नवमी प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह तिथि प्रभु श्रीराम को समर्पित है। राम जी को धार्मिकता और सदाचार, मर्यादा पुरुषोत्तम के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने संसार को जीवन जीने का तरीका सिखाया है। बता दें, इस साल चैत्र माह की राम नवमी आज है। इस दिन अगर आप प्रभु श्रीराम की आरती कर रहे हैं, तो किस विधि और नियम के अनुसार करने से लाभ हो सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

राम नवमी के दिन किस विधि से आरती करें? 

process aws

राम नवमी के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहू्र्त में उठकर स्नान-ध्यान के बाद प्रभु श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना करें और राम स्तुती का पाठ करें। आखिर में प्रभु श्रीराम की आरती पूरे विधि-विधान के साथ करें। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। 

राम नवमी के दिन आरती करने के नियम

चैत्र माह की नवमी तिथि के दिन आरती करने से पहले सभी देवी-देवताओं का ध्यान अवश्य करें और उन्हें फल, फूल अवश्य अर्पित करें। 

इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami Kab Hai 2024: कब है राम नवमी 16 या 17 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

राम नवमी के दिन आरती? 

राम नवमी के दिन विधिवत पूजा-पाठ करने के बाद आरती अवश्य करें। 

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।। 
कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।
भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।
सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

यह विडियो भी देखें

छंद 

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।
एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

सोरठा

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

नवमी तिथि के दिन आरती करने के लाभ

Ram navami  puja and aarti

राम नवमी के दिन आरती करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मनवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। 

 

राम नवमी के दिन विधिवत रूप से आरती करें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

FAQ
राम नवमी की पूजा कैसे करते हैं?
राम नवमी के दिन प्रातः काल में स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। बाद में राम जी की मूर्ति या तस्वीर को एक लकड़ी की चौकी पर स्थापित कर दें। इसके बाद राम जी को पंचामृत से स्नान कराएं और फिर जल से भगवान राम का अभिषेक करें। फिर राम जी को वस्त्र पहनाएं, चंदन से तिलक करें।
घर पर राम पूजा कैसे करें?
पूजा की शुरुआत में हथेलियों में जल लेकर संकल्प करना जरूरी है। अगरबत्ती और दीपक जलाएं और भगवान राम को कुमकुम, अक्षत, चंदन, फूल, फल, मिठाई, पंचामृत और खीर का प्रसाद चढ़ाएं। आरती के साथ समारोह का समापन करने के लिए कपूर जलाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;