Auspicious Dreams that brings good luck

क्या आपको भी आते हैं ये 5 सपने, जल्द चमकने वाली है किस्मत

स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। सपने व्यक्ति के भविष्य में घटित होने के शुभ और अशुभ संकेत के बारे में बताता है। 
Editorial
Updated:- 2024-05-08, 13:12 IST

(auspicious dreams that brings good luck) स्वप्न शास्त्र के हिसाब से हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। कुछ सपने शुभ होते हैं और कुछ सपने अशुभ भी माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सपने व्यक्ति के भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के शुभ और अशुभ संकेत के बारे में बताया है। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिससे व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कौन से सपने व्यक्ति के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आते हैं?

जल से संबंधित सपने

water in dream meaning

अगर आप सपने में नदी या तालाब में तैरता हुआ देखते हैं, तो यह सपना दर्शाता है कि आपको धन, समृद्धि और सफलता प्राप्त होगी। बारिश का पानी सिर पर गिरना शुभ माना जाता है और यह दर्शाता है कि आपके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी। सपने में समुद्र देखना धन प्राप्ति का संकेत देता है।

सपने में आम देखना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आम देखना शुभ फलदायी माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में चल रही सभी समस्या दूर होने वाली है। साथ ही उन्नति के सभी मार्ग खुलने वाले हैं। इसके अलावा आप जिस काम को करने के लिए लंबे समय से परेशान थे। वह जल्द ही पूरा होने वाला है। 

इसे जरूर पढ़ें - अगर बार-बार सपने में दिखता है एक ही इंसान तो ये हो सकता है मतलब

सपने में धार्मिक यात्रा करना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई जातक सपने में धार्मिक यात्रा करता है, तो इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर सभी देवी-देवताओं की कृपा रहने वाली है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होने वाला है। 

इसे जरूर पढ़ें - सपने में किसी अजनबी को देखना देता है कुछ संकेत

सपने में कमल का फूल देखना 

kamal ke upay

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में कमल के फूल दिखाई देता है, तो ऐसा सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर जल्द ही दूर होने वाली है और मनचाहे फल की भी प्राप्ति हो सकती है। इतनी ही नहीं, ऐसे सपने धन लाभ के संकेत देते हैं। 

यह विडियो भी देखें

सपने में बांसुरी का देखना 

ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको सपने में बांसुरी दिखाई दे या फिर उसकी धून सुनाई दे। इसके अलावा अगर आप खुद बांसुरी बजाते हुई देखते हैं, तो यह शुभ संकेत हैं। बांसुरी को शुभता और मधुरता का प्रतीक माना जाता है। अगर ऐसा सपना आए, तो आपके रिश्ते मधुर होने वाले हैं। साथ ही आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है। 

अगर आपकी राशि धनु है तो आप सिंह राशि के साथ अपनी अनुकूलता जरूर जान गए होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit - Herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;