सौभाग्य का संकेत देता है यह कीड़ा, घर में घूमता हुआ दिख जाए तो मिलता है शुभ समाचार

सावन के समय में बहुत सारे कीट-पतंगों की पैदावार होने लग जाती है। घर में भी तरह-तरह के कीट-पतंगे नजर आने लगते हैं, इन्हीं में से एक है कनखजूरा।
कनखजूरा एक तरह का कीट है, जो सीलन वाली जगह में पाया जाता है और बारिश के मौसम में यह बहुत ज्यादा नजर आता है। हालांकि, इसे देख कर लोग भयभीत हो जाते हैं और उन्हें अच्छी अनुभूति नहीं होती है मगर कनखजूरे के दिखने के कुछ शुभ और अशुभ फल होते हैं।
इस विषय में हमने भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की। पंडित जी कहते हैं, 'कनखजूरे को वास्तु से जोड़ कर देखा जाता है और ज्योतिष शास्त्र से भी इसे जोड़ा जाता है क्योंकि यह राहु का प्रतीक होता है। इसके अच्छे और बुरे फल दोनों होते हैं।'
सावन के समय यदि घर में दिखे कानखजूरा
यदि आपको घर की फर्श पर सावन के समय जिंदा कनखजूरा नजर आ जाए, तो यह संकेत है कि आपके घर का वास्तु सही नहीं है। ऐसे में कनखजूरे को मारने की जगह आप कनखजूरे को घर के बाहर भगाने के उपाय अपनाएं।
यदि आपका राहु कमजोर होगा तो आपको घर के शौचालय, मुख्य द्वार की दहलीज और सीढ़ियों पर कनखजूरा रेंगता हुआ नजर आएगा। अगर पूजा के कमरे में आपको कनखजूरा रेंगता मिल जाए, तो यह सौभाग्य का संकेत देता है और आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Centipede At Home: सावन के महीने में घर में दिख जाए कनखजूरा तो मिल सकते हैं कुछ शुभ-अशुभ फल
यदि मरा हुआ कनखजूरा फर्श पर दिया जाए
यह आपको घर की फर्श में मरा हुआ कनखजूरा नजर आए, तो यह संकेत होता है कि आपके घर पर कोई बड़ी विपदा आने वाली थी, जो टल गई। एक तरह से आप इसे शुभ संकेत मान सकते हैं। वहीं अगर कनखजूरा आपसे भूलवश या अंजाने में मर जाए, तो इसका सीधा असर आपके राहु ग्रह पर पड़ता है और आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती हैं।
यदि कनखजूरा सिर पर चढ़ जाए
वास्तु शास्त्र में कनखजूरे को सेहत के खराब होने का प्रतीक माना गया है। यदि कनखजूरा किसी जातक के सिर पर चढ़ जाए, तो इसका अर्थ होता है कि उसे कोई गंभीर बीमारी होने वाली है या फिर है। ऐसे में आपको राहु के उपायों को पंडित जी से पूछकर जरूर करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Snake At Home: रक्षाबंधन के दिन घर में सांप देखने का क्या है मतलब?
यदि कनखजूरा किचन में नजर आए
किचन की सिंक में भी यदि कनखजूरा नजर आ जाए तो यह शुभ संकेत नहीं होता है। माना जाता है कि कनखजूरे के किचन में नजर आने से किचन का वास्तु ठीक नहीं होता है और यदि किचन का ही वास्तु ठीक नहीं है, तो उस घर के सदस्यों की सेहत कैसे ठीक रह सकती है।
यदि कनखजूरा पैर या हाथ पर चढ़ जाए
कनखजूरा पैर या हाथ पर चढ़ जाए तो यह भी अशुभ संकेत होता है। यह इस बात का सूचक है कि आपका कोई बनता काम बिगड़ने वाला है। मगर कनखजूर अचानक आपको घर में जिंदा नजर आ जाए और फिर गायब हो जाए, तो यह संकेत देता है कि आपका कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम बनने वाला है।
मुख्य द्वार पर कनखजूरे के दिखने का अर्थ
मुख्य द्वार पर कनखजूरे का नजर आना दो तरह के संकेत देता है। यदि कनखजूरा मुख्य द्वार से बाहर की ओर जा रहा है, तो इसका अर्थ के कि वह अपने साथ घर की सारी परेशानियों को लेकर जा रहा है और कुंडली में आपका राहु मजबूत है। वहीं यदि कनखजूरा मुख्य द्वार से घर के अंदर प्रवेश कर रहा है, तो इसका अर्थ है कि वह अपने साथ परेशानियां लेकर आ रहा है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आप और किन विषयों पर जानकारी पाना चाहते हैं, हमें कमेंट करके बताएं और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- कनखजूरा घर में क्यों आते हैं?
- कनखजूरा घर में समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं और जीवन के लिए शुभ संकेत दे सकते हैं।
- कनखजूरा के पैर कितने होते हैं?
- संस्कृत मेें कनखजूरे को शतपदम् कहते हैं। इसके 50 जोडी पैर होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।