आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जिसे चौमासा नवरात्रि भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होकर नौ दिनों तक मनाई जाती है। यह वर्ष में चार नवरात्रि में से दूसरी नवरात्रि होती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 6 जुलाई हो चुका है और इसका समापन 14 जुलाई को होगा। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान, भक्त मां दुर्गा के इन दस रूपों की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस नवरात्रि में भी कलश स्थापना, व्रत, पूजा, पाठ और आरती का विधान होता है। भक्त मां दुर्गा को नौ दिनों तक भोग भी लगाते हैं। गुप्त नवरात्रि में अशोक के पेड़ की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जो कि आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है, देवी दुर्गा की उपासना का एक विशेष पर्व है। इस दौरान, न केवल देवी दुर्गा की पूजा की जाती है, बल्कि अशोक के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। अशोक का पेड़ देवी लक्ष्मी और कामदेव का प्रिय माना जाता है। इस पेड़ को भगवान विष्णु का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए, गुप्त नवरात्रि के दौरान इसकी पूजा करने से देवी लक्ष्मी, कामदेव और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं, अशोक का पेड़ ग्रह राहु से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से राहु के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्यों जरूरी है हवन करना ?
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और महत्व
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान अशोक के पेड़ की पूजा करने के दौरान मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से लाभ हो सकता है। सिद्धि प्राप्ति के लिए आप नमः अशोक वृक्षायसर्व काम सिद्धायशुभ फल प्रदायकायनमः मंत्र का जाप कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।