Aaj Ka Rashifal 1 August: सनातन काल से नक्षत्र के अनुसार सभी राशियों का अपना-अपना महत्व होता है। इसलिए कई महिलाएं हर रोज राशिफल के अनुसार काम करना पसंद करती हैं। आज शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और संतोषी माता को समर्पित माना जाता है। ऐसे में कई महिलाएं यह सोचती हैं कि क्या आज देवी लक्ष्मी की कृपा और मां संतोषी का आशीर्वाद रहेगा या नहीं? अगर आप भी राशिफल को लेकर चिंतित रहती हैं, तो इस आर्टिकल में एक्सपर्ट पंडित सौरभ त्रिपाठी सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से दैनिक राशिफल बताने जा रहे हैं।
मेष राशि के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास उच्च स्तरीय रहने वाला है। आज आप आत्मविश्वास के समय निर्णय लेंगे। ऑफिस से लेकर अन्य स्थानों पर आपकी बातों का सम्मान होगा। आज के दिन परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आज के दिन प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आज के दिन आपको यात्रा पर सावधान रहने की जरूरत है। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक लाभ का योग बना हुआ है। आज के दिन पुराने निवेश से आपको फायदा मिल सकता है। आज के दिन रिश्तों में मधुरता आएगी। आज के दिन आपको सेहत पर धन देना चाहिए। अगर ध्यान नहीं देते हैं, तो तबियत बिगड़ सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आज के दिन नौकरी में पदोन्नति की संभावना दिखाई दे रही है। आज के दिन किसी काम में भाई-बहनों से सहयोग भी मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
यह विडियो भी देखें
कर्क राशि वालों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखने से लेकर सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। जी हां, अगर आप इन दोनों चीजों पर ध्यान देते हैं, तो मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सुधार दिखाई देगा। कर्क राशि वालों को आज के दिन संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि वालों को आज कई जगहों पर सफलता मिल सकती है। जी हां, आज धन का लाभ दिखाई दे रहा है। आज नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आज के दिन आप नेतृत्व क्षमता से सभी को प्रभावित करेंगे। आज के दिन प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। हालांकि, वाहन चलाते समय सतर्क रहें। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन अगर आप धैर्य से काम करते हैं, तो सफलता मिल सकती है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कन्या राशि वालों को आज सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तुला राशि के जातकों के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन बढ़िया जाने वाला है। आज भाग्य का साथ तो मिलेगा ही साथ में व्यापार में नए अवसर भी मिल सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। अगर आप खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं, तो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि, आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अगर क्रोध पर नियंत्रण नहीं रखते हैं, तो कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है। अगर आप मेहनत से काम करते हैं, तो मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
अगर आप स्टूडेंट हैं, तो आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। वहीं कामकाजी लोगों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो यात्रा सफल होगी। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहने वाला है। आज के दिन कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। काम को लेकर आज वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। दिन के अंत तक आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि के जातकों को आज निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है। जी हां, नया निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अगर आज दोस्तों से मुलाकात करते हैं, तो आपको खुशी मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सावन के इस पावन महीने में मीन राशि धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। अगर कोई भी काम सही तरीके से करते हैं, तो सफलता मिलेगी। आज के दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज प्रेमी से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।