Tarot Predictions August 2025: साल का लगभग हर महीना कुछ न कुछ खास लेकर आते रहता है। टैरो कार्ड के अनुसार अगस्त का महीना भी कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है, तो कुछ राशियों के जीवन में परिवर्तन होने वाला है। वहीं कुछ राशियों को इस महीने नया मौका भी मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी हर महीने की तरह अगस्त महीने के बारे में विस्तार से टैरो कार्ड की भविष्यवाणी जानना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में सभी 12 राशि के बारे में विस्तार से टैरो कार्ड रीडर रिन्ही सुबेरवाल द्वारा जानते हैं। टैरो कार्ड की भविष्यवाणी जानने के बाद आप भी जीवन को बेहतर बना सकती हैं।
मेष राशि
इस महीने गहन आत्मनिरीक्षण का समय होने वाला है। इस महीने आपको किसी भी काम में जल्दबाजी से राय लेने से बचना चाहिए। इस महीना कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको सोच विचार लेना चाहिए। अगर आप धैर्य से काम करते हैं, तो फिर आपको फायदा मिल सकता है। इस महीने आपको दूसरों को राय दें से भी बचना चाहिए। अगर आपको ऊर्जा बढ़ानी हैं, तो इस महीने सेब, अनार और स्ट्रॉबेरी जैसे लाल फलों का सेवन करते रहना चाहिए। इस महीने आपको एक्सरसाइज या योग भी करते रहना चाहिए। मेष राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
अगस्त का महीना आपके लिए एक ऐसा समय होगा, जहां आप कई लोग के लिए मार्गदर्शन का कम कर सकते हैं। आपकी सहज बुद्धि आपको एक आदर्श मार्गदर्शक बनाती है। हालांकि किसी को राय देने से पहले आकलन जरूरी है। आप समय और सलाह के साथ उदार और खुले रहेंगे, आपको आगे चलकर सफलता मिलेगी। इस महीने आपके कामों के लिए पुरस्कृत भी हो सकते हैं। अगस्त में आप सिर्फ भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होंगे। वृषभ राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले इस महीना साहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। जी हां, इस महीने आपको सेहत का ध्यान देने की जरूरत है। इस महीने आपको मिठाई अन्य सभी मीठे पदार्थों से दूर रहना चाहिए। अगर आप खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आप बिखरा हुआ या चिंतित महसूस कर सकते हैं। इसलिए इस महीने नियमित भोजन के साथ-साथ एक्सरसाइज और योग करते रहे। अगर आप इस प्रक्रिया को फॉलो करते हैं, तो अंत तक आपको सफलता मिलेगी। मिथुन राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना उत्साह से भर रहने वाला है। इस महीने आप अपने लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने के लिए एक मजबूत आंतरिक प्रेरणा महसूस कर रहे हैं। अगर आप सही चीजों पर अमल करते हैं, तो यह एक बेहतरीन समय है। इस महीने आपकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर आप दिमाग से काम करते हैं, तो चुनौतियों का सामना आसानी से कर कर सकते हैं। महीने के अंत में समय आपके साथ रहने वाला है और आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। कर्क राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत धीमी लग सकती है, लेकिन दूसरे सप्ताह यानी 15 तारीख के बाद से आपका अच्छा समय शुरू हो सकता है। सकारात्मकता, पहचान और आंतरिक चमक लौट सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पक्ष मजबूत हो, तो फिर आपको सुबह सूर्य नमस्कार या प्रार्थना करके सूर्य के साथ अपने बंधन को मजबूत बनाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी आत्मा को तरोताजा करेगा और आपके मार्ग का मार्गदर्शन करेगा। महीने के अंत में अपने आपको आप अच्छा महसूस करेंगे। सिंह राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
कन्या राशि वाले इस महीने में भविष्य की चिंता पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप भविष्य के बारे में चिंता करते हैं, तो अनावश्यक दबाव पैदा हो सकता है। इसलिए आपको वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आज आप बेहतर करेंगे, वो कल आपके लिए फायदेमंद होगा। अधिक सोच और दबाव के कारण व्यावहारिक कार्यों ऊपर नीचे हो सकता है। इसलिए आपको कोई भी काम ध्यान पूर्वक करना चाहिए। इस महीने आपको व्यावहारिक कार्यों को प्राथमिकता देना चाहिए। कन्या राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
अगस्त का महीना आपके लिए बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। अगस्त में किसी भी भावनात्मक असंतुलन को दूर करके अपनी आंतरिक दुनिया को संतुलित कर सकते हैं। इस महीना आपको रिश्तों को सुधारने और सामंजस्य स्थापित करने पर आपका ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस माह आपको अपनी शब्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। इस महीने हरे रंग के कपड़े पहनना और प्रकृति में समय बिताना आपकी शांति की भावना को बहाल करने में मदद कर सकता है। महीने के अंत में आपको सफलता मिलेगी। तुला राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह समय डिटॉक्स का है। यह समय न सिर्फ शारीरिक रूप से, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से भी डिटॉक्स करें। इस महीने आपको डर, द्वेष और अन्य चीजों को शरीर से दूर कर देना चाहिए। अगर आप अपनी ऊर्जा को संरेखित करते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। इस महीना आपको अपने आंतरिक अंतर्ज्ञान पर भरोसा होगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है। महीने के अंत में आपका काम आसानी से बन जाएगा। इसके लिए आपको धैर्य से काम करना होगा। वृश्चिक राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
धनु राशि
अगस्त महीने अगर आप शनिवार को सरसों के तेल में दिया जलाते हैं और गहरे हरे गंग के पकड़ों से दूर रहते हैं, तो आपका काम बन सकता है। आप पानी बातचीत और संचार से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, इस बीच सावधान नहीं रहते हैं, तो गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं। किसी भी काम को करने से पहले कुछ समय लीजिए और फिर उस कार्य पर आगे बढ़ें। सप्ताह के अंत में आपको खुशी मिलेगी कि आपका सभी काम अच्छे से हो गया है। धनु राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
मकर राशि
अगस्त का महीना गहन आध्यात्मिक की तरफ लेकर जाने वाला महीना हो सकता है। इस महीना अगर आप एकांत में होकर प्रार्थना और ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आपको अपार शांति मिलेगी। अगर आप किसी भी कार्य को ईमानदारी से करते हैं, तो आगे चलकर आपको शांति और सफलता मिलेगी। अगर आप आध्यात्मिक विकास की ओर आगे बढ़ते हैं, तो मन शांत रहने वाला है। महीने के अंत में आपको अच्छा समाचार मिल सकता है। मकर राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि
अगस्त का महीना आपके लिए वो महीना हो सकता है, जब आप बिखरा हुआ या भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अब समय अब समय आ गया है कि आप रुकें और अपनी मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह की ध्यान दें। इस महीना हरा रंग पहनने से संतुलन आ सकता है या ऊर्जा उपचार करने से आपको बहुत लाभ होगा। अपने शब्दों में विनम्रता बरतें। अगर आप सही शब्दों का उपयोग करते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
अगस्त का महीना आपके लिए सफलता, सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऊर्जा शुद्धि आपके लिए जरूरी है। आप अपने आस-पास से बहुत ज़्यादा ग्रहण कर रहे हैं, जिससे आपकी अंतर्ज्ञान पर असर पड़ सकता है। इस महीना अगर आप मन को शांति प्रदान करने वाले मात्र सुनते या पढ़ते हैं, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगस्त में आपको अपनी शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ अपनी आध्यात्मिक स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। मीन राशि टैरो मासिक भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों