Aaj Ka Panchang 26 August 2025: हरतालिका तीज के दिन बन रहे हैं कई विशेष योग, शुभ काम करने से पहले देखें आज का पंचांग

आज हरतालिका तीज के पर्व पर अगर आप भी कोई नया काम शुरू करना चाहती हैं या फिर कोई विशेष पूजा-पाठ, अनुष्ठान एवं धार्मिक कार्य करना चाहती हैं तो शुभ योगों और मुहूर्तों को जानने के लिए आज का पंचांग यहां देख सकती हैं।
26 august 2025 ka panchang
26 august 2025 ka panchang

26 अगस्त 2025 के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है और ऐसे में मंगलवार का शुभ संयोग होने के कारण कई विशेष योगों का निर्माण हो रहा है जो किसी भी प्रकार के नए और धार्मिक कार्य करने हेतु अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। ऐसे में इन शुभ योगों एवं मुहूर्तों की जानकारी आप एमपी,छिंदवाड़ा के पंडित सौरभ त्रिपाठीद्वारा बताए गए आज के पंचांग से ले सकते हैं।

आज का पंचांग 26 अगस्त 2025

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
भाद्रपदशुक्ल तृतीया हस्त मंगलवार शुभ वणिज

26 august ke panchang ke bare mein

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 26 अगस्त 2025

प्रहर समय
सूर्योदय सुबह 6:11 बजे
सूर्यास्त शाम 6:46 बजे
चंद्रोदय सुबह 8:37 बजे
चंद्रास्त शाम 8:38 बजे

आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:35 बजे से सुबह 05:23 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक
अमृत काल सुबह 11:29 बजे से दोपहर 01:14 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त 26 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
राहु काल दोपहर 3:37 बजे से शाम 5:11 बजे तक
गुलिक काल दोपहर 12:28 बजे से शाम 2:03 बजे तक
यमगंड सुबह 9:19 बजे से सुबह 10:54 बजे तक
दुर्मुहूर्त सुबह 08:42 बजे से सुबह 09:32 बजे तक

आज व्रत और त्योहार 26 अगस्त 2025

26 अगस्त के दिन पर्व के रूप में हरतालिका तीज मनाई जाएगी और मंगलवार होने के कारण इस दिन हनुमान जी का व्रत रखा जाएगा। दोनों ही पर्व और व्रत का बहुत महत्व है।

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और इस व्रत को रखा था।

इसी वजह से यह व्रत स्त्री की श्रद्धा और अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, जिससे दांपत्य जीवन में सुख और प्रेम बना रहता है।

मंगलवार का व्रत भगवान हनुमान जी को समर्पित है। यह व्रत मंगलवार के दिन रखा जाता है। इस व्रत को रखने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं।

मान्यता है कि यह व्रत रखने से साहस, बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है और शत्रुओं पर विजय मिलती है। जो लोग शनि दोष से पीड़ित हैं, उनके लिए भी यह व्रत बहुत फलदायी माना जाता है।

26 august ke panchag ki details

आज का उपाय 26 अगस्त 2025

हरतालिका तीज के दिन पति-पत्नी दोनों को मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए और भगवान को लाल फूल और अक्षत अर्पित करने चाहिए।

कुंवारी लड़कियों को माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। पूजा के बाद शिव-पार्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए।

यह उपाय घर में धन और समृद्धि लाता है। अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे शिव-पार्वती के सामने बैठकर 'ॐ पार्वतीपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के मन से भय दूर होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं।

हनुमान जी को सिंदूर और चोला बहुत प्रिय है। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर उन्हें सिंदूर और चोला अर्पित करने से मंगल ग्रह का दोष दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मंगलवार को लाल मसूर की दाल, गुड़ या लाल रंग के कपड़े जैसी लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

मंगलवार को सुबह या शाम के समय सुंदरकांड का पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP