Aaj Ka Panchang 27 August 2025: गणेश चतुर्थी के दिन इन शुभ मुहूर्तों में बप्पा को लाएं घर, देखें आज का पंचांग

ज्योतिष गणना के आधार पर आज के दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें आप गणपति बप्पा को घर लाकर उनकी स्थापना कर सकते हैं। इन शुभ मुहूर्तों को जानने के लिए आप आज यानी कि 27 अगस्त 2025, बुधवार के दिन का पंचांग देख सकते हैं। 
27 august 2025 ka panchang
27 august 2025 ka panchang

आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, एस एमें आज के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा, आज से गणेश उत्सव भी शुरू हो रहा है जिसके दौरान भक्त गणेश जी को 10 दिनों के लिए घर लेकर आते हैं और उनकी पूजा-आराधना करते हैं। ऐसे में ज्योतिष गणना के आधार पर आज के दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें आप गणपति बप्पा को घर लाकर उनकी स्थापना कर सकते हैं। इन शुभ मुहूर्तों को जानने के लिए आप एमपी, छिंदवाड़ा के पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताया गया आज यानी कि 27 अगस्त 2025, बुधवार के दिन का पंचांग देख सकते हैं।

आज का पंचांग 27 अगस्त 2025

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
भाद्रपदशुक्लचतुर्थी 03:46 शाम तक हस्त 06:05 सुबह तक बुधवार साध्य 12:08 दोपहर तक गर 01:56 दोपहर तक

27 august ke panchang ke bare mein

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 27 अगस्त 2025

प्रहर समय
सूर्योदय सुबह 05:50 बजे
सूर्यास्त शाम 06:33 बजे
चंद्रोदय सुबह 08:20 बजे
चंद्रास्त शाम 08:19 बजे

आज का शुभ मुहूर्त और योग 27 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:27 बजे से सुबह 5:12 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक
अमृत काल दोपहर 03:22 बजे से शाम 04:54 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06:49 बजे से शाम 07:11 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:33 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
राहु काल दोपहर 03:22 बजे से शाम 04:58 बजे तक
गुलिक काल दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक
यमगंड सुबह 10:04 बजे से सुबह 10:55 बजे तक
दुर्मुहूर्त सुबह 08:22 बजे से सुबह 09:13 बजे तक
कालवेला सुबह 08:22 बजे से सुबह 09:13 बजे तक

27 august ke panchag ki details

आज व्रत और त्योहार 27 अगस्त 2025

पर्व के रूप में 27 अगस्त यानी कि आज के दिन हरतालिका तीज के व्रत का पारण किया जाएगा और गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। वहीं, व्रत के रूप में आज बुधवार का उपवास रखा जाएगा। संयोग की बात है कि गणेश उत्सव की शुरुआत बुधवार यानी कि गणेश जी के दिन से ही हो रही है। ऐसे में आज के दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

आज का उपाय 27 अगस्त 2025

हरतालिका तीज का व्रत पारण करने के बाद इस दिन का सबसे सरल और प्रभावकारी उपाय यह है कि दान करें। सुहाग की सामग्री, अनाज, वस्त्र आदि अपनी क्षमता अनुसार दान करें। इसके अलावा, बुधवार होने के कारण आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति को दूर्वा घास अर्पित करें। ये तीनों उपाय लाभकारी हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP