Aaj Ka Panchang 12 October 2025

Aaj Ka Panchang 12 October 2025: रविवार व्रत की कर रही हैं शुरुआत तो पहले जान लें राहुकाल का समय, देखें आज का पंचांग

आज दिनभर में रवि योग  भी बन रहा है जिसे बहुत ही शुभ और कार्यों में सफलता देने वाला माना जाता है इसलिए आप इस रवि योग के समय में कोई भी शुभ कार्य जैसे धार्मिक अनुष्ठान या नए संकल्प कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-12, 06:01 IST

12 अक्टूबर 2025 को रविवार है जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है और यह दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के रूप में खास है जो दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र भी दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक रहेगा जिसके बाद आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा। साथ ही दिनभर में रवि योग  भी बन रहा है जिसे बहुत ही शुभ और कार्यों में सफलता देने वाला माना जाता है इसलिए आप इस रवि योग के समय में कोई भी शुभ कार्य जैसे धार्मिक अनुष्ठान या नए संकल्प कर सकते हैं। हालांकि, रविवार होने के कारण अशुभ समय राहुकाल भी रहेगा जिसमें शुभ कार्यों को टालना बेहतर होगा। एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने हमें बताया कि आज के दिन रविवार व्रत का आरंभ करना शुभ होगा, लेकिन उससे पहले आज के पंचांग में एक बार सभी अशुभ मुहूर्तों का समय देख लें। 

आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
कार्तिक कृष्ण षष्ठी मृगशिरा रविवार वरीयान वणिज

12 october 2025 ke shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 12 अक्टूबर 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर
सूर्यास्त शाम 5 बजकर 55 मिनट पर
चंद्रोदय  रात 10 बजकर 13 मिनट पर
चंद्रास्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट पर (अगले दिन)

आज का शुभ मुहूर्त और योग 12 अक्टूबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 03 मिनट से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक
गोधुली मुहूर्त शाम 5 बजकर 55 मिनट से शाम 6 बजकर 19 मिनट तक
रवि योग दोपहर 1 बजकर 36 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक
निशिता काल देर रात 11 बजकर 43 मिनट से देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल शाम 4 बजकर 28 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक
 गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक
 यमगंड दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक

12 october 2025 ke ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 12 अक्टूबर 2025

12 अक्टूबर 2025 को कोई प्रमुख या बड़ा त्योहार नहीं है। यह दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है इसलिए इस तिथि से संबंधित कोई विशेष व्रत या अनुष्ठान नहीं किया जाता है। हालांकि, यह दिन रविवार होने के कारण आप भगवान सूर्यदेव की पूजा कर सकते हैं। रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करना, व्रत रखना या सूर्य नमस्कार करना अत्यंत शुभ माना जाता है जिससे स्वास्थ्य, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

आज का उपाय 12 अक्टूबर 2025

12 अक्टूबर 2025 को रविवार है इसलिए इस दिन आप भगवान सूर्यदेव की उपासना करके विशेष लाभ पा सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें, जल में थोड़ा-सा गुड़ और लाल फूल डालना बहुत शुभ माना जाता है।

इसके अलावा, आज के दिन किसी गरीब या ज़रूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के वस्त्र या गेहूं का दान करना धन, मान-सम्मान और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ाता है। चूंकि आज मृगशिरा नक्षत्र भी है, आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी नए बड़े काम की शुरुआत शुभ अभिजीत मुहूर्त  के दौरान ही करें ताकि कार्यों में सफलता मिल सके।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi, gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;