क्या आप जानती हैं कि आपका हर दिन का स्नान सिर्फ शरीर को साफ करने का एक तरीका नहीं है, बल्कि आपके भाग्य को बदलने और ऊर्जा को शुद्ध करने का शक्तिशाली उपाय भी हो सकता है? हमारे शास्त्रों में स्नान को पवित्र कर्म माना गया है, जो न सिर्फ तन को, बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है।
यदि आप अपने स्नान के पानी में कुछ खास चीजें मिला लेती हैं, तो यह साधारण दिनचर्या से दिव्य साधना बन सकता है। आइए जानते हैं कि सप्ताह के सात दिनों के लिए खास स्नान के तरीके क्या हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि ला सकते हैं। इनके बारे में हमें एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार बता रहे हैं। वह एस्ट्रो न्यूमेरोलॉजिस्ट, लाइफ एंड रिलेशनशिप कोच और मंत्र एवं संगीत चिकित्सक हैं।
सोमवार- चंद्र शांति स्नान
- सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित है और इस दिन स्नान को मन की शांति के लिए विशेष माना जाता है।
- आप अपने नहाने के पानी में मूनस्टोन क्रिस्टल को पहले से चार्ज करके डालें। साथ ही, चंदन अरोमा ऑयल और तुलसी के पत्ते मिलाएं।
- इसका प्रभाव अत्यंत शांतिदायक होता है। यह स्नान आपके मन को ठंडक देता है, तनाव को कम करता है और आपको मानसिक शांति देगा।

मंगलवार- मंगल ऊर्जा स्नान
- मंगलवार का स्नान साहस और ऊर्जा को जागृत करने वाला होता है।
- इसके लिए आप रेड जैस्पर क्रिस्टल को पानी में डालें। साथ ही, लौंग के तेल की कुछ बूंदें डालें और हल्दी मिलाएं।
- ऐसा स्नान आत्मविश्वास बढ़ाता है, कार्यक्षमता में सुधार करता है और नकारात्मकता को दूर करता है। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी है, जिन्हें अपने निर्णयों में मजबूती और साहस चाहिए।
बुधवार- बुद्धि वाणी स्नान
- बुधवार का स्नान बुद्धि और संवाद शक्ति को प्रखर करता है।
- इस दिन ग्रीन एवेंच्यूरिन क्रिस्टल को पानी में चार्ज करें, उसमें पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और अजवाइन डालकर स्नान करें।
- यह कॉम्बो आपकी सोच को स्पष्ट करता है, आपकी वाणी को मधुर बनाएगा और मन को शांत रखेगा।

गुरुवार- गुरु कृपा स्नान
- गुरुवार को गुरु ग्रह की कृपा पाने का दिन होता है।
- स्नान के जल में सिट्रीन क्रिस्टल, केसर ऑयल की कुछ बूंदें और चने की दाल का हल्का पाउडर मिलाएं।
- इस स्नान से शरीर और मन पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह स्नान आपके जीवन में ज्ञान, धन और सुख-समृद्धि आएगी।
शुक्रवार- शुक्र सौंदर्य स्नान
- शुक्रवार का दिन सौंदर्य और आकर्षण को बढ़ाने के लिए अच्छा होता है।
- इस दिन स्नान जल में रोज क्वार्ट्ज क्रिस्टल, रोज अरोमा ऑयल और कपूर या इलायची डालें।
- इससे आपके भीतर आकर्षण, प्रेम और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ती है। यह स्नान न केवल बाहरी रूप को निखारता है, बल्कि भीतर की सुंदरता और आत्मीयता को भी जागृत करता है।

शनिवार- शनि रक्षा स्नान
- शनिवार का स्नान शनि दोष से मुक्ति और सुरक्षा प्रदान करने वाला होता है।
- इसके लिए ब्लैक टूमलाइन क्रिस्टल को पानी में रखें। साथ ही, सरसों का तेल और अजवाइन या तिल डालकर स्नान करें।
- यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बुरी नजर से रक्षा करता है और शनि ग्रह की शांति के लिए शुभ माना जाता है।
रविवार- सूर्य तेज स्नान
- रविवार का स्नान जीवनशक्ति और आत्मबल को बढ़ाने वाला होता है।
- कार्नेलियन क्रिस्टल को नहाने के पानी में रखें। साथ ही, दालचीनी का तेल मिलाएं और गेंदा फूल की पंखुड़ियां डालें।
- इस स्नान से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपको जीवन में सफलता मिलेगी और आप हर काम में आगे रहेंगे।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने स्नान को आध्यात्मिक अनुभव में बदल सकती हैं और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock and freepik. com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों