image

कन्या राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन करें ये उपाय, पति की बीमारियां हो सकती हैं दूर

करवा चौथ के दिन सभी राशियों के लिए कुछ ऐसे उपाय हैं जो उनके पति के लिए भी शुभ हो सकते हैं। अगर आपकी राशि कन्या है तो आपके लिए कुछ ऐसे उपाय हो सकते हैं जो आपके पति को बीमारियों से बचा सकते हैं। आइए जानें उन उपायों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-10-09, 14:12 IST

@करवा चौथ का पर्व हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक होता है। इस दिन महिलाएं पूरे मन से व्रत उपवास करती हैं और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। मुख्य रूप से यह व्रत पति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है और सुहागिन महिलाएं इस मनोकामना के साथ उपवास करती हैं कि उनके पति को किसी भी तरह की कोई बीमारी न हो और उनकी सेहत हमेशा अच्छी रहे। ऐसे में अगर आपकी राशि कन्या है और आपके पति को कोई भी स्वास्थ्य समस्या है तो आप करवा चौथ के उपवास के साथ कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमा सकती हैं। इन उपायों से कन्या राशि के पति की सेहत अच्छी रह सकती है और आपसी प्रेम भी बढ़ता है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें उन उपायों के बारे में जो कन्या राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन आजमाने चाहिए जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिले।

शुभ समय पर स्नान और सही वस्त्रों का करें चुनाव

कन्या राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। स्नान के बाद सफेद या हल्के नीले रंग के वस्त्र पहनें। यह रंग स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप इस दिन साफ वस्त्र पहनने के साथ तन-मन भी शुद्ध रखेंगी तो इसका सीधा प्रभाव आपके पति की सेहत पर और उन्हें बीमारियों से राहत मिल सकती है।

karwa chauth upay for kanya

दीपक का स्थान और जल का स्रोत

कन्या राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन घर में पूजा के स्थान पर नदी या जल स्रोत की दिशा में दीपक जलाना चाहिए। जल और प्रकाश का संयोजन आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और पति के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करता है। दीपक के प्रकाश के साथ पति की दीर्घायु और रोग मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2025: पति की है मेष, कुंभ या मीन राशि तो पत्नियां करें यह खास उपाय, कम होगा शनि की साढ़े साती का असर

पीतल या तांबे का बर्तन पूजा में करें इस्तेमाल

करवा चौथ के दिन एक छोटा सा पीतल या तांबे का बर्तन लें और उसमें शुद्ध जल भरें। इस जल में गुलाब के तेल की कुछ बूंदें और एक लौंग डालें। यह उपाय  न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि पति की सेहत ठीक रखने और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।  

कन्या राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के मंत्र

कन्या राशि की महिलाएं पीतल या मिट्टी के करवा को पूजा स्थान पर रखें और पति के स्वास्थ्य एवं रोग मुक्ति के लिए 'ॐ ह्रीं बृं वज्राय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र जाप का सही उच्चारण और पूर्ण श्रद्धा के साथ किया गया जाप, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करेगा और आपके पति के शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगा।

kanya rashi ke liye upay

व्रत खोलने का समय और अर्पण

कन्या राशि की महिलाएं व्रत खोलते समय शहद और खजूर का सेवन करें। इसे पहले स्वयं ग्रहण करें और फिर पति को खिलाएं। यह कार्य न केवल पति की सेहत के लिए लाभकारी होगा बल्कि व्रत की पूर्णता और उसकी ऊर्जा को स्थायी बनाता है।

कन्या राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ के दिन किए गए ये उपाय बहुत लाभकारी हो सकते हैं और इससे पति को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;