सनातन धर्म में रथ यात्रा सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक माना जाता है। वहीं जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा इस साल 27 जून से आरंभ होने जा रही है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर जाते हैं। जो गुंडिचा मंदिर नाम से प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होता है उसके सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में अगर आपमें से के कोई भक्त जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहा है तो यह लेख आपके लिए ही है। यहां से दो ऐसी चीजें हैं, जिसे घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ मंदिर से लाएं सुखे चावल
जगन्नाथ पुरी से निर्माल्य यानी कि सूखे चावल घर लाने से मान्यता है कि घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। इसे अन्न भंडार में रखने से बरकत बनी रहती है। रथ यात्रा के दौरान ये पवित्र वस्तुएं घर लाने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में धन, यश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि निर्माल्य प्रसाद का सेवन करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं और मृत्यु के समय इसे ग्रहण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत शुभ माना जाता है जो मृत्यु शैय्या पर हों।
इसे जरूर पढ़ें - Jagannath Rath Yatra 2024 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब होगी शुरू, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इतिहास
रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ मंदिर से लाएं बेंत
रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ मंदिर से बेंत लाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जगन्नाथ पुरी की बेंत घर से दुख और दरिद्रता को दूर करती है। बेंत को घर में रखने से व्यक्ति के यश में वृद्धि होती है, उसकी बुद्धि बढ़ती है और आयु लंबी होती है। इस बेंत से घर के हर सदस्य को मारने की परंपरा भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-सौभाग्य बना रहता है। बेंत को घर के पूजा स्थान में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - जगन्नाथ यात्रा के बाद रथों का क्या होता है?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों