image

Maha Kumbh 2025: क्‍या होता है महामंडलेश्वर का मतलब, जानें कैसे मिलता है यह पद और क्या हैं नियम

महामंडलेश्वर बनने का सफर किसी तपस्या से कम नहीं होता है। अखाड़े की कठिन परीक्षाओं और त्याग के बाद ही कोई सन्यासी इस पद का हकदार होता है। चलिए, इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया, उनके कर्तव्यों और जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-27, 18:06 IST

महामंडलेश्वर एक सम्मानजनक उपाधि है, जो भारतीय संत परंपरा में विशेष रूप से अखाड़ों के प्रमुख साधुओं को दी जाती है। महामंडलेश्वर शब्द का मतलब होता है 'मंडल (क्षेत्र) का सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता'। हिंदू धर्म के अखाड़ों में महामंडलेश्वर सबसे ऊंचा पद होता है।  यह उपाधि हिंदू धर्म की शैव, वैष्णव और उदासी संप्रदायों के साधुओं को प्रदान की जाती है। 

एक सम्मानजनक उपाधि है, जो भारतीय संत परंपरा में विशेष रूप से अखाड़ों के प्रमुख साधुओं को दी जाती है। यह उपाधि हिंदू धर्म की शैव, वैष्णव, और उदासी संप्रदायों के साधुओं को प्रदान की जाती है। स्कंद पुराण, शिव पुराण और वायु पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में संतों व साधुओं की परंपराओं का विस्तृत विवरण मिलता है। इन ग्रंथों में संत समाज के संगठन, भूमिका और उनके कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है। इसमें महामंडलेश्वर जैसे पद का उल्लेख भी मिलता है।

मनुस्मृति और अन्य धर्मशास्त्रों में भी सन्यासियों की भूमिकाओं और अधिकारों का वर्णन किया गया है, जो कि उनके जीवन के आदर्श और नियम निर्धारित करते हैं। इन ग्रंथों में संतों के जीवन में संयम, तपस्या और समाज के कल्याण के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है, जो कि महामंडलेश्वर से संबंधित है। इसी क्रम में आइए एमपी, छिंदवाड़ा के पंडित सौरभ त्रिपाठी से महामंडलेश्वर पद के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- महाकुंभ में बहुत खास माने जाते हैं अखाड़े, यहां जानें इनकी शुरुआत से लेकर साधुओं के प्रवेश तक के बारे में सब कुछ

कैसे मिलता है महामंडलेश्वर का पद?

Mahamandaleshwar responsibilities

  • अखाड़ों से कोई व्यक्ति संन्यास अथवा महामंडलेश्वर की उपाधि के लिए संपर्क करता है, तो उसे अपना नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, सगे-संबंधियों का ब्योरा और नौकरी-व्यवसाय की जानकारी देनी होती है। 
  • अखाड़े के थानापति के जरिए दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कराई जाती है। थानापति की रिपोर्ट मिलने पर अखाड़े के सचिव और पंच अलग-अलग तरीके से जांच करते हैं।
  • कुछ लोग संबंधित व्यक्ति के घर जाकर परिवारीजनों या रिश्तेदारों से संपर्क करके सच्चाई का पता करते हैं।
  • साथ ही, स्कूल-कालेज में जाकर भी संतों की टीम उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ करती है। 
  • पुलिस से जांच कराने के बाद, समस्त रिपोर्ट अखाड़े के सभापति को दी जाती है। फिर, वह अपने स्तर से जांच करवाते हैं। 
  • इसके बाद, अखाड़े के पंच उनके ज्ञान की परीक्षा लेते हैं। उसमें खरा उतरने के बाद ही महामंडलेश्वर की उपाधि देने का निर्णय लिया जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर, आंखों में दिखे आंसू....दूध से हुआ अभिषेक

महामंडलेश्वर के लिए जरूरी योग्यता

Mahamandaleshwar Eligibility

महामंडलेश्वर का पद जिम्मेदारियों से भरा हुआ है। इसके लिए शास्त्री या आचार्य होना जरूरी है, जिसने वेदांग की शिक्षा हासिल कर रखी हो। यदि ऐसी कोई डिग्री न हो तो व्यक्ति का कथावाचक होना अनिवार्य है, पर इसके लिए वहां मठ होना भी जरूरी है। इसके बाद, साधु-संतों की ओर से मठ की जांच की जाती है। इसमें देखा जाता है कि मठ द्वारा वहां पर सनातन धर्मावलंबियों के लिए विद्यालय, मंदिर, गोशाला आदि का संचालन कर रहे हैं अथवा नहीं? जांच के बाद, अगर अपेक्षा के अनुरूप काम होता है तो उन्हें पदवी मिल जाती है।

इसके अलावा, तमाम डाक्टर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, इंजीनियर, वैज्ञानिक, अधिवक्ता और राजनेता भी सामाजिक जीवन से मोहभंग होने पर संन्यास धारण करते हैं। ऐसे लोगों को किसी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जा सकता है। इनके लिए संन्यास में उम्र की छूट रहती है। फिर उनके जरिए धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी आखिर किन्नर अखाड़े की ही क्यों बनीं महामंडलेश्वर? जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस फैसले की वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;