aaj ka kumbh rashifal 29 august 2025 aquarius today horoscope

Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 August 2025: सिर्फ एक आइडिया बदल सकता है आपकी प्रोफेशनल लाइफ, पढ़ें कैसा रहेगा कुंभ राशि का आज का दिन

29 अगस्त 2025 का कुंभ राशिफल: आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए प्रोफेशनल लाइफ में नए आयाम खोल सकता है। एक अनोखा विचार या इनोवेटिव आइडिया आपके करियर की दिशा बदल सकता है। साथ ही पढ़ें प्यार, आर्थिक फैसलों और सेहत से जुड़े अहम संकेत और उपाय। 
Editorial
Updated:- 2025-08-29, 05:03 IST

Aquarius Horoscope Today, 29 August 2025: कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। चंद्रमा सुबह 11:38 बजे तक स्वाति नक्षत्र में रहेगा, फिर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और पूरे दिन तुला राशि में ही रहेगा। तिथि षष्ठी है और दोपहर 2:13 बजे तक ब्रह्म योग का असर रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग बन रहा है जो मन में उलझाव और विचारों की दौड़ पैदा कर सकता है। इसलिए दिनभर जो भी निर्णय लेने हों, दोपहर 2 बजे से पहले कर लेना बेहतर रहेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज थोड़ा अलग-थलग सा दिन रहेगा। वे दूसरों से बातचीत कम करेंगी, और अपने मन की बातें खुद तक रखेंगी। कुंभ राशि की महिलाएं आज रिश्ते को थोड़ा ब्रेक देना चाहेंगीऍ न खत्म करेंगी, न आगे बढ़ाएंगी, बस थोड़ी दूरी बना लेंगी। अविवाहित महिलाएं किसी पुराने कनेक्शन को फिर से सोचेंगी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं करेंगी। आज कोई खास गिफ्ट या क्रिएटिव चीज खुद के लिए बनाना अच्छा रहेगा।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाएं आज ऑफिस में किसी नए टूल या टेक्नोलॉजी से जुड़ेंगी और काम का तरीका बदलेंगी। कुंभ राशि की महिलाओं की सोच परंपरा से हटकर होती है और आज यही बात उन्हें सबसे अलग बनाएगी। व्यापार में कोई नया इनोवेटिव आइडिया आज धरातल पर उतर सकता है़, शुरू करें और बाद में सुधार करें। छात्राएं आज रूटीन से हटकर कुछ पढ़ें, ताकि रुचि बनी रहे। कुंभ राशि की महिलाएं आज अगर समय बर्बाद करेंगी तो बाद में पछताना पड़ेगा।

kumbh rashifal 23 august 2025 aquarius

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाएं आज लॉटरी, उपहार या किसी पुराने निवेश से अचानक पैसा पाएंगी। यह कोई इनाम भी हो सकता है या कोई बकाया भुगतान जो लंबे समय से अटका था। इस धन से आप कोई अधूरी इच्छा पूरी कर पाएंगी लेकिन इसका सही उपयोग भी जरूरी है। कुंभ राशि के लिए आज का दिन किस्मत से मिलने वाले लाभ को सही दिशा देने का है। इस कमाई से कुछ हिस्सा सेविंग में डालें तो आगे राहत मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज कलाई और उंगलियों में अकड़न, दर्द या जलन की शिकायत आ सकती है। लंबे समय तक टाइपिंग या बुनाई करने से उंगलियों में खिंचाव महसूस होगा। सरसों के तेल से हाथों की मालिश करें और उंगलियों को गोल-गोल घुमाने वाले व्यायाम करें। गरम दूध में हल्दी डालकर पीने से अंदरूनी सूजन में राहत मिलेगी।

आज कुंभ राशि के उपाय (Aquarius Remedies Today)

आज कुंभ राशि की महिलाओं के लिए शुभ रंग है गुलाबी और लकी नंबर है 7। घर में कोई मीठी चीज बनाएं और उसे परिवार के साथ बांटें, इससे मन का बोझ भी हल्का होगा और दिन भी अच्छा बीतेगा।

इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;