kumbh rashifal 20 october 2025

Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 October 2025: दिवाली पर रिश्तों में नर्मी और सेहत में सुधार के संकेत, पढ़ें कैसा रहेगा मकर राशि का दिन

आज का कुंभ राशिफल, 20 अक्टूबर 2025: कुंभ राशि की महिलाओं के लिए दिवाली का दिन रिश्तों में समझ, स्वास्थ्य में देखभाल और वित्तीय संतुलन लाने वाला रहेगा। घर और अपने लिए समय निकालकर खुशियों और आराम को प्राथमिकता दें।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-20, 07:07 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 20 October 2025:  आज दिवाली है, रोशनी, रिश्तों और नए संकल्पों का दिन। ऐसे समय में जब घर-परिवार रोशनी और मिठास से भर जाता है, ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। दिवाली का संयोग ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ कुछ क्षेत्रों में सुखद बदलाव तो कुछ मामलों में थोड़ा संयम बरतने का संकेत देता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के साथ घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगी, लेकिन इस बीच कुछ हल्की बहसों की गुंजाइश भी दिख रही है, जिसे नजरअंदाज करना ही बेहतर होगा। त्योहार के माहौल में संवाद और समय देना रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। वहीं, जिन महिलाओं का रिश्ता अभी नया है, उनके लिए दिवाली एक मीठी याद बन सकती है। सिंगल महिलाएं पारिवारिक दबाव महसूस कर सकती हैं, खासकर जब रिश्तों की बात निकले। कोई पुराना प्रस्ताव फिर से सामने आ सकता है।
उपाय: घर के ईशान कोण में गुलाब के फूल और घी का दीपक जलाएं, पारिवारिक तनाव में कमी आएगी।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं जो नौकरी में हैं, वे आज दिवाली की छुट्टी का पूरा आनंद परिवार संग लेंगी। किसी भी प्रकार की कार्य-संबंधी चिंता से खुद को मुक्त रखें। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह दिन आत्ममंथन और दिशा तय करने का है। व्यवसाय से जुड़ी महिलाएं अपने बिज़नेस को लेकर नए आइडिया पर विचार कर सकती हैं, लेकिन आज किसी बड़े फैसले को टालना ही बेहतर रहेगा। शुभ संकल्प लें, लेकिन क्रियान्वयन कल से शुरू करें।
उपाय: अपने वर्क डेस्क पर लाल कपड़े में पांच सिक्के बांधकर रखें, करियर में रुकावटें दूर होंगी।

aquarius-zodiac-sign

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज खर्च और निवेश दोनों में संतुलन बनाए रखें। दिवाली के खरीदारी और गिफ्ट्स पर ज्यादा ध्यान देने से बजट डगमगा सकता है। किसी परिचित से लिया गया उधार या कर्ज आज चुकता करने का अच्छा दिन है। शेयर या ट्रेडिंग करने वाली महिलाएं आज नए सौदे से बचें। जो महिलाएं गृहिणी हैं, वे घर की बचत और खरीदारी के बीच सही प्राथमिकता तय करें। सोने-चांदी से जुड़े लेन-देन लाभदायक हो सकते हैं लेकिन सोच-समझकर ही करें।
उपाय: लक्ष्मी पूजन के समय केसर का तिलक लगाएं, धन संबंधी असमंजस से राहत मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज दिवाली की भागदौड़ में शरीर को नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक खड़े रहने या सीढ़ियों पर चढ़ने से एड़ी और एड़ी के पीछे के भाग में खिंचाव हो सकता है। तेज आवाज़ और धुएं की वजह से सांस लेने में हल्का असहजता या छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। घर का बना सादा खाना ही बेहतर रहेगा। दिन भर तरल पदार्थ जैसे बेल का शरबत या जलजीरा लेते रहें।
उपाय: छाती या सांस की तकलीफ से राहत के लिए गाय के घी का दीपक तुलसी के पास जलाएं

इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;