Kumbh Dainik Rashifal, 17 September 2025: आज चंद्रमा कर्क राशि में है और पुष्य नक्षत्र में है। एकादशी तिथि और परिघ योग का असर आज कुंभ राशि की महिलाओं को सोच-समझकर चलने की सलाह दे रहा है। दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन के साथ हो सकती है, खासकर जब बात भरोसे की हो। कुछ लोग जो अब तक आपके करीब थे, उनके इरादों को लेकर आज शक की गुंजाइश बनेगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
कुंभ राशि की महिलाएं आज अपने रिश्तों की सच्चाई को लेकर सोचेंगी। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार की बातों में आज कुछ ऐसा दिखेगा जिससे आपको झटका लग सकता है। अविवाहित महिलाएं किसी से जुड़ने की सोच में थीं, तो आज उनका मन बदल सकता है। घर में बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी टेंशन रहेगा। दिन यही कहता है कि आज रिश्तों पर नजर रखें, लेकिन अभी किसी पर पूरी तरह भरोसा न करें।
कुंभ राशि की महिलाएं आज कामकाज में खुद को थोड़ा धीमा पाएंगी। मन इधर-उधर भटकेगा और एक काम पर फोकस नहीं बन पाएगा। ऑफिस में किसी सहयोगी की बात चुभ सकती है, जिससे मन खराब होगा लेकिन आपको प्रतिक्रिया देने की बजाय अनसुना करना चाहिए। बिजनेस कर रही महिलाएं किसी पुराने क्लाइंट से उलझ सकती हैं, लेकिन अगर बात को सही तरीके से हैंडल करें तो शाम तक मामला सुलझ जाएगा। कोई महिला सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकती है, बस आपको इशारा समझना होगा।
यह विडियो भी देखें
कुंभ राशि की महिलाओं को आज कमर में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। दोपहर बाद भारी बैग या ज़रूरत से ज्यादा सामान उठाने से बचें। दिन की शुरुआत थोड़े गरम पानी और नींबू-शहद से करें। रात को खाने में मसालेदार चीजों से बचें, वरना गैस और एसिडिटी की दिक्कत होगी। 10-15 मिनट तक दीवार के सहारे लेटकर पैरों को ऊपर करना आज राहत देगा।
इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज पैसों को लेकर बेचैनी बनी रह सकती है। किसी पुराने लेन-देन को लेकर बात बिगड़ सकती है, खासकर परिवार के किसी सदस्य से। कुछ महिलाएं पुराने उधार या कर्ज को लेकर परेशान रहेंगी। अगर आपने हाल में कोई ऑनलाइन शॉपिंग की है, तो आज उसके पेमेंट या डिलीवरी से जुड़ी दिक्कत सामने आ सकती है। निवेश से जुड़े फैसले आज टालना ही सही रहेगा। छोटी बचत की शुरुआत आज हो सकती है, जो आने वाले समय में सहारा बन जाएगी।
आज कुंभ राशि की महिलाएं शिव मंदिर जाकर बेलपत्र अर्पित करें और सफेद मिठाई बांटें। इससे पारिवारिक तनाव कम होगा और मन को राहत मिलेगी। आज का लकी रंग सफेद है और लकी नंबर 7 है।
इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।