इन देशों में बिना वीजा कर सकते हैं यात्रा
Sahitya Maurya
2023-01-11,13:55 IST
www.herzindagi.com
अगर आपके पास वीजा नहीं भी है तब भी विश्व के इन देशों में बिना वीजा की यात्रा कर सकते हैं और कई दिनों तक घूम भी सकते हैं।
भूटान
भारत के पड़ोसी देश में शामिल भूटान एक ऐसा देश है जहां घूमने जाने के लिए किसी भी तरह के वीजा की ज़रूरत नहीं पड़ती है। यहां आप कई दिनों तक आसानी से घूम सकते हैं।
मॉरीशस
मॉरीशस भी भारत के लिए एक वीजा फ्री देश है। जी हां, कहा जाता है कि यहां भारतीय करीब 90 दिनों तक केवल भारतीय पासपोर्ट की मदद से स्टे कर सकते हैं।
मालदीव
मालदीव एक ऐसा देश है जहां लगभग हर भारतीय घूमना चाहेगा। आपको बता दें कि यह भी एक वीजा फ्री देश है जहां आप भी सिर्फ टिकट लेकर घूमने जा सकते हैं।
नेपाल
नेपाल एक ऐसा देश जहां घूमने जाने के लिए किसी भी तरह का वीजा नहीं लगता है। यहां कई दिनों तक आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं। कहा जाता है बिहार के लोग बिना पासपोर्ट के भी यहां घूमने चले जाते हैं।
हैती
अगर आप कैरेबियन देश घूमना चाहते हैं तो आपको बता दें कि भारतीय लोगों को हैती जाने के लिए किसी भी तरह का वीजा नहीं लगता है। हालांकि, यह कहा जाता है कि आपको यहां टूरिस्ट फीस देना होगा।
बहरीन
मिडिल-ईस्ट में मौजूद बहरीन एक ऐसा देश है जहां जाने के लिए भारतीय लोगों को वीजा लेना कोई अनिवार्य नहीं है। यहां भी आप कई दिनों तक घूम सकते हैं।
बारबाडोस
कैरेबियन देश में मौजूद बारबाडोस एक बेहद ही खूबसूरत देश है। लगभग महज 430 वर्ग किमी में फैला यह देश भारतीय लोगों के लिए एक वीजा फ्री देश है।
सेंट विसेंट
सेंट विसेंट देश खूबसूरती के मामले में एक बेजोड़ देश है। हर साल यहां लाखों विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। भारत के लिए यह एक वीजा फ्री देश है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य ट्रेवल की स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://www.herzindagi.com/amp-stories