घड़ी बाएं हाथ में ही क्यों पहनी जाती है? जानें कारण


Jyoti Shah
02-11-2024, 07:30 IST
www.herzindagi.com

    महिलाएं कई वर्षों से हाथ में घड़ी पहनती आ रही हैं, जिसे आमतौर पर सभी बाएं हाथ में ही पहनते हैं। ऐसे में क्या आपके मन में कभी यह सवाल आता है कि हम क्यों सिर्फ लेफ्ट हाथ में ही घड़ी बांधते हैं? अगर हां, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।

क्यों नहीं पहनते दाएं हाथ में घड़ी?

    ज्यादातर लोग सभी काम करने के लिए दाएं हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर उस हाथ में घड़ी बांध ली जाए, तो काम करने में परेशानी हो सकती है।

काम करने में आसानी

    बाएं हाथ में घड़ी पहनने से दाएं हाथ से लिखने, टाइप करने आदि का काम आसानी से हो पाता है। इसी सुविधा के चलते बाएं हाथ में घड़ी पहनी जाती है।

पहनने में आसानी

    जब हम चैन या पट्टे वाली रिस्ट वॉच पहनते हैं, तो इसे दाएं हाथ में बांधने में परेशानी होती है। वहीं, बाएं हाथ में घड़ी को आसानी से बंध जाती है। लेकिन जो लोग बाएं हाथ से काम करते हैं उनके साथ इसका विपरीत हो सकता है।

दाएं हाथ में वॉच टूटने का डर

    हम ज्यादातर काम दाएं हाथ से करते हैं। ऐसे में इस कलाई पर घड़ी बांधने से इस पर खरोंच लग सकती है या इसका कांच टूट सकता है।

वॉच रहती है ज्यादा सेफ

    अगर हम दाएं हाथ से सारा काम करते हैं और बाएं हाथ में घड़ी बांधते हैं, तो इससे वॉच ज्यादा सेफ रहती है। साथ ही, काम करते समय इस पर कोई खरोंच नहीं लगती है।

घड़ी पहनने का इतिहास

    पहले के जमाने में घड़ी हाथ में नहीं पहनी जाती थी। इसकी बजाए बिना पट्टे की घड़ी जेब में रखी जाती थी, जिसका टूटने या जल्दी खराब होने का डर रहता था।

बाएं हाथ में घड़ी पहनने का चलन

    जब दक्षिण अफ्रीका में किसानों का युद्ध हुआ, तब घड़ी के टूटने के डर से वहां के अधिकारियों ने वॉच में बेल्ट लगाकर इसे बाएं हाथ में पहनना शुरू कर दिया। उसी समय से यह चलन चलता आ रहा है।

    इन्हीं कारणों के चलते बाएं हाथ में घड़ी पहनी जाती है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।