हीटर या ब्लोअर: आपके लिए क्या बेहतर है?


Pragati Pandey
10-01-2025, 10:42 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों के मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इन उपायों में हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करना भी शामिल है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हीटर या ब्लोअर में से आपके लिए कौन सा बेस्ट है?  इसके साथ ही इनके फायदे और नुकसान के बारे में भी बताएंगे।

हीटर क्या है?

    हीटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक आइटम है, जो कमरे के तापमान को गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ठंड के दिनों में लोग इसका ज्यादा प्रयोग करते हैं।

हीटर के फायदे

    कमरे में हीटर लगाने से यह टेंपरेचर को मेंटेन करने का काम करता है। इसके साथ ही इसे चलाने से कमरा लंबे समय तक गर्म रहता है। हीटर को रूम में चलाने से इलेक्ट्रिसिटी भी कम खर्च होती है।

हीटर के नुकसान

    हीटर का वजन ब्लोअर की तुलना में थोड़ा भारी हो सकता है। इसके साथ ही यह बड़े कमरे को गर्म करने में काफी टाइम ले सकता है। इसे कमरे मे लगाने पर यह धीरे-धीरे गर्म करता है।

ब्लोअर क्या है?

    ब्लोअर एक प्रकार का पंखा होता है, जिससे गर्म हवा निकलती है। सर्दियों में कमरे को गर्म करने के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। यह छोटे या बड़े कमरे को कुछ टाइम में ही गर्म कर देता है।

ब्लोअर के फायदे

    ब्लोअर का इस्तेमाल आप ठंड के मौसम में रूम को गर्म करने के लिए कर सकते हैं। यह तेजी से कमरे को गर्म कर देता है। इसके साथ ही यह काफी हल्का होता है, जिसे आप आसानी से कही ला और ले जा सकते हैं।

ब्लोअर के नुकसान

    ब्लोअर से गर्म हवा तेजी से निकलता है, ऐसे में इसे ज्यादा समय चलाने पर आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।  अगर  कमरे में धूल या गंदगी हो, तो ब्लोअर के हवा से पूरे घर में फैल सकता है।

ब्लोअर या हीटर में क्या है बेस्ट?

    छोटे कमरे के लिए आप हीटर का प्रयोग कर सकते हैं। जबकि, बड़े कमरे को गर्म करने के लिए आप आप ब्लोअर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ब्लोअर और हीटर का इस्तेमाल आप कमरे के साइज के अनुसार कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, meta ai