बारिश के मौसम में या नमी की वजह से अक्सर घरों में आपने कनखजूरे को निकलते हुए देखा होगा। यह ज्यादातर बाथरूम में दिखाई देते हैं। क्योंकि यहां गंदगी और नमी पाई जाती है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार बाथरूम में कनखजूरे का दिखना कई तरह के संकेत हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में-
कनखजूरा बाथरूम दिखना शुभ या अशुभ
ज्योतिष के अनुसार बाथरूम में कनखजूरे का दिखना अशुभ माना जाता है। यह घर के मुख्य द्वार, बाथरूम या सीढ़ियों पर दिख जाए, तो अच्छा नहीं होता है।
राहु का प्रकोप
बाथरूम में कनखजूरा दिखना कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर होने का संकेत हो सकता है। ऐसे होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
पैसों की तंगी
माना जाता है कि बाथरूम में कनखजूरे का दिखना घर में आर्थिक समस्या भी ला सकता है। यह संकेत हो सकता है कि घर में पैसों की तंगी हो सकती है।
स्वास्थ्य पर प्रभाव
बाथरूम में कनखजूरा देखने पर परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह घर में बीमारियों के आगमन का संकेत हो सकता है।
नकारात्मक ऊर्जा
बाथरूम में कनखजूरे का दिखना नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। इस वजह इसका दिखना अच्छा नहीं माना जाता है।
जीवन में समस्याएं
कहा जाता है कि बाथरूम में कनखजूरे का दिखना जीवन में कई तरह की समस्याएं ला सकता है। ऐसे में इसे देखने पर मारना नहीं चाहिए।
सपने में कनखजूरा दिखना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में कनखजूरा दिख जाता है, तो यह शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे भविष्य में आने वाली समस्या या संकट टल सकता है।
बाथरूम में कानखजूरा दिखना अच्छा नहीं माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।