शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान भगवान को सरसों का तेल अर्पित किया जाता है। इससे शनि दोष दूर होता है। शनिवार के दिन कई बार खाना बनाते समय तेल जमीन पर गिर जाता है। यह कई तरह के संकेत देता है। आइए, जानते हैं इसका क्या मतलब है।
शनिवार का दिन
मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान को तेल चढ़ाना काफी शुभ फल देता है।
सरसों के तेल का उपयोग
हिंदू मान्यताओं के अनुसार सरसों का तेल मांगलिक या शुभ कार्यों में किया जाता है। इस वजह से भी तेल का गिरना अशुभ संकेत लेकर आता है।
शनिवार के दिन तेल का गिरना
कई बार खाना बनाते समय या काम करते समय तेल जमीन पर गिर जाता है। अगर ऐसा शनिवार के दिन होता है, तो ज्योतिष के मुताबिक यह सही नहीं माना जाता है।
शनिदेव होते हैं नाराज
ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन सरसों के तेल का गिरना काफी अशुभ होता है। इसका मतलब है कि शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
कार्यों में आती है बाधा
माना जाता है कि शनिवार के दिन तेल का गिरना अच्छा नहीं होता है। यह जीवन में बाधा या किसी कार्य में बाधा आने का संकेत हो सकता है।
घर में आती है दरिद्रता
तेल का अचानक गिरना घर में दरिद्रता का संकेत ला सकता है। इसका हाथ से गिरना इस वजह से भी शुभ नहीं माना जाता है। यह घर में नकारात्मकता लाता है।
धन की हानि
अगर शनिवार के दिन तेल गिर जाता है, तो यह आर्थिक हानि का संकेत हो सकता है। इस वजह से तेल का गिरना लोगों द्वारा अच्छा नहीं माना जाता है।
माना जाता है कि शनिवार के दिन तेल का गिरना शुभ नहीं होता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।