किचन में भूलकर ना रखें ये चीजें
Ravi Kumar
2022-01-25,23:15 IST
www.herzindagi.com
किचन में हम बहुत सारी ऐसी चीजों को रख देते हैं, जिन्हें वहां पर नहीं होना चाहिए। हम वैसी ही कुछ चीजों के बारे में जानेंगे।
नुकसान की संभावना
किचन खाना पकाने की जगह है। इस बात को ध्यान में रखकर ही चीजों को रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
दवाईयां
अक्सर लोग दवाईयों को किचन में टांग देते हैं ताकि उनको खाने के लिए याद रहे। जबकि दवाईयां किचन के तापमान में खराब हो सकती हैं।
कीटनाशक
कीटनाशक या चूहा-कॉकरोच मारने वाली दवाईयों, फिनायल को भी खाने-पीने की चीजों से दूर रखना चाहिए।
डिटर्जेंट्स
कपड़ा धोने या बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट्स को किचन की चीजों के साथ मिलाकर ना रखें। इनकी स्मैल खाने वाली चीजों के साथ मिल जाता है।
झाड़ू-पोंछा
झाड़ू-पोंछा जैसी सफाई वाली चीजों को किचन से दूर ही रखें। इनमें गंदगी लगी होती है। इसलिए इनको किचन में रखना सही नहीं होगा।
टूटी चीजें
कांच या अन्य प्रकार की टूटी चीजों को किचन से हटा दें। ये आपको शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं।
चप्पल
किसी भी तरह के फुटवियर्स को पहनकर किचन में नहीं जाना चाहिए। हाइजीन मेंटेन रखने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
हेयर ऑयल्स
कई बार हम जगह की कमी या अन्य वजहों से हेयर ऑयल्स को किचन में रख देते हैं। जबकि, भूलवश इनका प्रयोग खाना बनाने में होने से दिक्कत हो सकती है।
आग पकड़ने वाली चीजें
केरोसिन या अन्य प्रकार की आग पकड़ने वाली चीजें किचन से दूर रखनी चाहिए। सुरक्षा के लिहाज ये बहुत जरूरी है।
फोटो या पोस्टर ना लगाएं
किचन में फोटो या पोस्टर लगाने से बचना चाहिए। धुआं और तेल के कारण पोस्टर जल्दी खराब हो जाएंगे और वॉल्स को गंदा करेंगे।
डस्टबिन
अक्सर लोग डस्टबन को किचन में रखते हैं। जबकि हमें डस्टबिन जैसी गंदी चीज को किचन से दूर रखना चाहिए।
किचन हाइजीन
किचन का हाइजीन और सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही किसी भी चीज को रखने के बारे में सोचें।
इन टिप्स की मदद से आप अपने किचन में सिर्फ जरूरत की चीजों को रख सकते हैं। इससे रसोईघर साफ और सुरक्षित रहेगा। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com