बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से ज्यादा अमीर हैं साउथ की ये हसीनाएं


Nikki Rai
14-04-2023, 14:10 IST
www.herzindagi.com

    बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए साउथ की एक्ट्रेसेस कई मामलों में आगे निकल रही हैं। आज हम आपको साउथ की ऐसी टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिनकी कमाई हर रोज बढ़ रही है। आइए जानें-

नयनतारा

    साउथ की सबसे अमीर एक्ट्रेस में नयनतारा का नाम शामिल है। नयनतारा की कुल संपत्ति लगभग 165 करोड़ रुपये की है।

तमन्ना भाटिया

    साउथ की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं तमन्ना भाटिया। एक्ट्रेस ने मात्र 15 साल की उम्र में अपना पहला फिल्म डेब्यू किया था। आज तमन्ना 110 करोड़ की मालकिन है।

अनुष्का शेट्टी

    साउथ की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में अनुष्का शेट्टी का नाम आता है। अनुष्का शेट्टी की नेट वर्थ 100 करोड़ है। एक्ट्रेस साउथ की कई हिट मूवीज में काम कर चुकी हैं।

सामंथा रूथ प्रभु

    सामंथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। सामंथा की नेट वर्थ 89 करोड़ है। आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

पूजा हेगड़े

    साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक पूजा हेगड़े की नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ है। पू

रश्मिका मंदाना

    रश्मिका मंदाना साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उनकी नेट वर्थ 28 करोड़ है।

काजल अग्रवाल

    काजल अग्रवाल भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 86 करोड़ की मालकिन हैं। काजल की गिनती साउथ के दमदार एक्ट्रेसेस में की जाती है।

    साउथ एक्ट्रेसेस से जुड़ी ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com