बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मनीषा कोइराला ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनके खूबसूरत अंदाज और एक्टिंग की वजह से लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं। आइए, आपको उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
करियर की शुरुआत
मनीषा कोइराला नेपाल की रहने वाली हैं। स्कूल में रहते हुए उन्होंने फेरी भटौला फिल्म से करियर की शुरुआत की। ये एक नेपाली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी और तमिल भाषा में भी फिल्में की।
सौदागर
मनीषा कोइराला ने साल 1991 में फिल्म सौदागर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में दिलीप कुमार, राजकुमार और अमरिश पुरी जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।
1942 ए लव स्टोरी
1942 ए लव स्टोरी साल 1994 में एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म थी। मनीषा की एक्टिंग को इस फिल्म में काफी सराहा गया था।
दिल से
शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म दिल से बहुत ही शानदार फिल्म है। ये फिल्म साल 1998 में आई थी। इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी प्यार मिला।
मन
आमिर खान और मनीषा की फिल्म मन साल 1999 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म और इसके गानों को आज भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
कच्चे धागे
साल 1999 में आई फिल्म कच्चे धागे में अजय देवगन, सैफ अली खान और मनीषा कोइराला ने बेहतरीन अभिनय किया है। इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
लज्जा
चार अलग-अलग महिलाओं के हालातों को दिखाती है फिल्म लज्जा। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन आदि दिग्गज कलाकारों ने काम किया है।
मनीषा कोइराला की इन बेहतरीन फिल्मों को आप भी एक बार जरुर देखें। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com