महाशिवरात्रि पर इन 4 मंत्रों का करें जाप, बनेंगे बिगड़े काम
Jyoti Shah
25-02-2025, 21:00 IST
www.herzindagi.com
महाशिवरात्रि के त्योहार की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता होती है। इस दिन शिव भक्त महादेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से जातक को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, अगर आप महाशिवरात्रि के खास दिन पर कुछ खास मंत्रों का जाप कर लें, तो इससे जीवन में खुशहाली आ सकती है।
जल चढ़ाते समय बोलें यह मंत्र
महाशिवरात्रि के खास अवसर के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करना चाहिए।
भगवान शिव की विशेष कृपा
इस मंत्र का जाप तब तक करते रहना चाहिए जब तक कि जल पूरी तरह शिवलिंग पर अर्पित न कर लें। इससे व्यक्ति को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
महाशिवरात्रि के दिन आप 'ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ। ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ।' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
अकाल मृत्यु का भय करे दूर
महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है। इससे व्यक्ति को अकाल मृत्यु के भय और रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
रुद्र मंत्र
महाशिवरात्रि के दिन आप 'ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
रुके हुए कार्यों में सफलता
अगर आप विधि-पूर्वक इस रुद्र मंत्र का जाप करते हैं, तो जीवन के दुखों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, रुके हुए कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप
महाशिवरात्रि के दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही, इससे व्यक्ति के जीवन और घर में खुशहाली आती है।
महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।