Sawan 2023: अखंड सौभग्य के लिए सोलह श्रृंगार की इन चीजों का करें दान


Gaveshna
10-07-2023, 15:35 IST
www.herzindagi.com

    सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ सोलह श्रृंगार की इन चीजों का दान करने से कई लाभ होते हैं। आइये जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से।

साड़ी

    सावन के महीने में किसी भी सुहागिन महिला को साड़ी दान करें। साड़ी दान करने से सौभग्य बढ़ता है।

काजल

    सावन के महीने में सुहागिन महिला को काजल का दान करें। काजल दान करने से वैवाहिक जीवन की नकारात्मकता दूर होती है।

चूड़ियां

    सावन के महीने में सुहागिन महिला को चूड़ियां दान करें। चूड़ियां दान करने से पति के साथ रिश्ता मजबूत होता है।

बिछिया

    सावन के महीने में सुहागिन महिला को बिछिया भी दान में देनी चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का वास स्थाई होता है।

बिंदी

    सावन के महीने में सुहागिन महिला को बिंदी दान करना शुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन का तनाव मिटता है।

मंगलसूत्र

    सावन के महीने में सुहागिन महिला को मंगलसूत्र खरीदकर दान करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच खटास कम होती है।

कुमकुम

    सावन के महीने में सुहागिन महिला को कुमकुम दान करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com