चिरचिटा प्लांट में हैं कई औषधीय गुण, जानें फायदे


Jyoti Shah
18-08-2023, 11:25 IST
www.herzindagi.com

    चिरचिटा प्लांट का इस्तेमाल कई तरह की औषधी बनाने में किया जाता है। इसे अपामार्ग के नाम से भी जाना जाता है। चिरचिटा का पौधा ही नहीं बल्कि इसकी जड़ भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। आइए, इस पौधे से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

स्किन के लिए लाभदायक

    चिरचिटा प्लांट स्किन से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इस प्लांट की पत्तियों को पीसकर फोड़े या फुंसी में लगाने से आराम मिलता है।

पाचन तंत्र मजबूत करे

    ये प्लांट पाचन तंत्र को सुधारकर भूख बढ़ाने में मदद करता है। इसकी जड़ का काढ़ा बनाकर पीने से पेट संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

घाव में फायदेमंद

    चोट लगने पर चिरचिटा प्लांट की जड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे घाव को सुखाने में मदद मिलती है। इसे लगाने से घाव जल्दी ठीक हो सकता है।

आंखों के लिए

    चिरचिटा प्लांट आंखों से जुड़ी परेशानियां भी ठीक करने में मददगार है। इसकी जड़ का लेप आंखों के नीचे लगाने से आंखों को काफी आराम मिलता है।

दांतों के लिए

    चिरचिटा प्लांट को घर पर लगाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से दांतों के दर्द को भी दूर किया जा सकता है।

कहां पाया जाता है

    बारिश के मौसम में अक्सर ये पौधा घर के आस-पास देखा जा सकता है। चिरचिटा के अलावा इसे अपामार्ग या आम भाषा में आंधीझाड़ा भी कहा जाता है।

उपयोग

    चिरचिटा प्लांट की जड़, बीज, पत्ते और पूरा पौधा ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस पौधे की जड़ का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है।

    चिरचिटा प्लांट के इस्तेमाल से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com