हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें हर घर में पूजा जाता है। इनका एक अलग स्थान है और अपना महत्व है। इन्हीं में से एक है आक का पौधा। लेकिन क्या इसे घर पर लगाना सही होता है? आइए, जानते हैं अयोध्या के जाने माने पंडित राधे शरण पाण्डेय शास्त्री से इस बारे में-
कैसा होता है आक का पौधा
आक के पौधे की पत्तियां बरगद के पत्ते की तरह मोटी होती हैं। पकने के बाद यह झड़ना लगते हैं। इसके फूल बहुत ही छोटे होते हैं और गुच्छों में दिखते हैं।
क्या घर में लगा सकते हैं आक
आक के पौधों में भगवान का वास होता है। माना जाता है कि इस पौधे को पूरे विधि विधान से घर में रखने से लाभ मिलता है। इसकी पूजा करना शुभ फल देता है।
गणेश जी का वास
माना जाता है कि आक के पौधे में भगवान गणेश जी का वास होता है। यह सफेद और श्याम दोनों रंग के पाए जाते हैं। घर पर इसे रखना काफी शुभ माना जाता है।
घर में लाए सुख समृद्धि
आक का पौधा घर में होना काफी शुभ संकेत लाता है। यह घर के लोगों के लिए भी हितकारी होता है। इसका होना जीवन में संकट को दूर रखता है।
मनोकामना पूरी करे
आक के फूलों को भगवान पर चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। शिवलिंग पर इन फूलों को चढ़ाना विशेषकर फलदायक होता है। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
कहां लगाएं आक का पौधा
वास्तु के अनुसार आक के पौधे को घर पर दक्षिण पूर्व के बीच दक्षिण दिशा में लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इसे उत्तर में भी रखा जा सकता है।
किस दिन लगाएं
आक के पौधे को शुभ दिन जैसे पूर्णिमा, एकादशी, मंगलवार या सोमवार के दिन लगाना चाहिए। इस दिन घर पर आक का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
घर में आप भी सुख समृद्धि के लिए आक का पौधा लगा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।