बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने शादी में बटोरी खूब सुर्खियां
Jyoti Shah
07-08-2023, 13:28 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड के सितारों की शादियां हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी शादी कैसे हो रही है, डिजाइनर कपड़े से लेकर शादी के वेन्यू तक हर विषय चर्चा में रहता है। आइए, जानतें हैं बॉलीवुड के कुछ फेमस शादियों के बारे में जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं।
अनुष्का और विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी काफी चर्चा का विषय बनी थी। कुछ सालों से डेटिंग कर रहे इस कपल ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में एक भव्य निजी समारोह में शादी की।
शाहिद कपूर और मीरा
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी के चर्चे काफी रहे। समारोहों की तस्वीरों से लेकर शाहिद कपूर की नई दुल्हन के साथ पहली सेल्फी तक, यह शादी शहर में चर्चा का विषय रही।
कैटरीना और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे उसके बाद दोनों ने राजस्थान के सवाईमाधोपुर में 9 दिसंबर 2021 को शादी की। दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
करीना कपूर और सैफ अली खान
बॉलीवुड के कपल करीना और सैफ अली खान की शादी साल 2012 में हुई थी। दोनों एक्ट्रर्स फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे।
सोनम कपूर और आनंद अहूजा
साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने शादी की। दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब वाह वाही बटोरी। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आई।
सिद्धार्थ और कियारा
बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी की। दोनों की शादी ने लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरीं।
आलिया भट्ट और रणवीर कपूर
आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की शादी को लेकर उनके फैंस और परिवार वाले काफी एक्साइटेड थे। दोनों कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की। उनकी शादी की तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटारीं।
बॉलीवुड के इन कपल की जोड़ी तो उनके फैंस को काफी पसंद है, वहीं उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चे हुए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com