फिल्मों में रानी-महारानी के किरदार में छाईं ये हसीनाएं


Gargi Dwivedi
22-11-2024, 01:27 IST
www.herzindagi.com

    बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर रानी-महारानी का किदरान निभाया था। इन किरदार को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था, आज भी ये रोल फैंस भूल नहीं पाए हैं। आइए दिखाते हैं बड़े पर्दे की उन फेमस रानी-महारानियों की लिस्ट।

जोधा अकबर

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय का है। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म जोधा अकबर में शहंशाह अकबर की पत्नी, रानी जोधा बाई का किरदार निभाया था। ऐश्वर्या ने अपने जोधा बाई के रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Image Credit :

पद्मावत फिल्म

    दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका नें साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। वे चित्तौड़ के राजा राणा रतन सिंह की पत्नी पद्मावती के किरदार में बड़े पर्दे पर छा गईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा

    ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इसमें शामिल हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में मराठा साम्राज्य के योद्धा पेशवा बाजीराव की पत्नी, काशीबाई का किरदार निभाया था। दर्शको को काशीबाई के कैरेक्टर में प्रियंका बेहद पसंद आईं थीं।

कंगना रनौत

    बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कंगना ने मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल प्ले किया था। रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में कंगना को खूब सराहना मिली थी।

मानुषी छिल्लर

    पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी रानी के किरदार में छा गई थीं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में राकुामारी संयोगिता का किरदार अदा किया था। एक्ट्रेस के किरदार को भी दर्शकों का प्यार मिला था।

अदिति राव हैदरी

    अदिति राव हैदरी ने पद्मावत में अल्लाउद्दीन खिलजी की पत्नी और दिल्ली सल्तन की रानी मोहरून्निसा का किरदार निभाया था। अदिति के किदरान को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

    फिल्मों रानी-महारानी बनकर लाइमलाइट में आ चुकी हैं, ये एक्ट्रेसेस।स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : imdb