गर्मियों में आम का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। बाजार में इस मौसम कच्चे से लेकर पके आम काफी ज्यादा बिकते हैं। लेकिन जब ज्यादा आम घर पर ले आते हैं, तो इन्हें स्टोर करने की चिंता होने लगती है। क्योंकि ज्यादा समय के बाद आम खराब होने लगते हैं। इसके लिए आप कुछ ट्रिक अपना सकते हैं। जिससे आम जल्दी नहीं सड़ेंगे। आइए, जानते हैं-
पके आम को कैसे करें स्टोर
अगर आप पके हुए आम ज्यादा खरीदकर ले आएं हैं, तो इन्हें फ्रिज में रखा जा सकता है। गर्मी के कारण यह जल्दी खराब हो जाते हैं। साथ ही, खरीदते समय थोड़े टाइट आम लें।
एयरटाइट डिब्बे में करें बंद
आम के टुकड़ों को फ्रीजर से निकालकर जिप लॉक वाले बैग में किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके स्टोर कर लीजिए। इस तरह से आम जल्दी खराब नहीं होते हैं।
आम का गूदा स्टोर करें
आम के गूदे को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। अब इसे किसी कांच की बोतल या डिब्बे में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल मैंगो शेक या आइसक्रीम बनाने में किया जा सकता है।
आइस क्यूब बनाएं
आम को स्टोर करने के लिए अगर फ्रिज में जगह नहीं हैं, तो इसकी प्यूरी बनाकर आइस ट्रे में रखा जा सकता है। इस ट्रे को जमाने के लिए रख दें और ऊपर से पॉलीथिन से ढक दें।
कच्चे आम को कैसे करें स्टोर
कच्चे आम ज्यादातर सामान्य तापमान पर सही रहते हैं। इन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे यह जल्दी खराब हो सकते हैं। इन्हें पकने के लिए किसी बोरी में रखा जा सकता है।
इस तरह करें स्टोर
कच्चे आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रीजर में रखें। इन आम का सेवन आप लंबे समय तक कर सकते हैं।
आम के टुकड़ों को स्टोर करने का तरीका
आम को काटकर इनके टुकड़ों को भी स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए आम के टुकड़े कर लीजिए और इनमें थोड़ी सी चीनी पाउडर मिला लें। अब इन्हें फ्रीजर में 2 घंटे के लिए रख दें।
इन तरीकों से आप भी आम को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।