झटपट लहसुन छीलने के हैक्स


Smriti Kiran
24-05-2023, 06:00 IST
www.herzindagi.com

    लहसुन छीलना काम करने के समय बेहद मुश्किल लगता है, तो आइए जानें इसके लिए कुछ खास टिप्स, जिनसे आप फटाफट लहसुन छील सकते हैं।

शेक करें

    लहसुन को दो बाउल, ढक्कन वाला एक बड़ा जार आदि में डालकर शेक करें। ये आसानी से छील जाएंगे, लेकिन ध्यान रहे ये हैक छोटी कलियों पर के लिए नहीं है।

चाकु की मदद

    लहसुन की कलियों को अलग करके चाकु की मदद से उन्हें ऊपर की ओर काट दें। अब आसानी से लहसुन के छिलके हटा सकते हैं।

मूसल से कुचलें

    लहसुन को मूसल से हल्का कुचल दें। इससे उसका छिलका अपनेआप बाहर होने लगेगा। फिर इन्हें आसानी से हाथों से छील सकते हैं।

पानी में भिगोकर रखें

    लहसुन को छीलने के लगभग आधे घंटे पहले गर्म पानी में डालकर छोड़ दें। फिर इसके छिलके आसानी से आप हाथों से अलग कर सकते हैं।

माइक्रोवेव का इस्तेमाल

    लहसुन को आप 20 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें और फिर इसे छीलने के प्रयास करें। ये आसानी से छील जाएंगे।

तवा पर गर्म करें

    अगर माइक्रोवेव नहीं है, तो आप लहसुन को तवा पर गर्म करके ये हैक आजमा सकते हैं। इससे लहसुन छिलना आसान हो जाएगा।

    आप भी लहसुन छीलने के लिए इन टिप्स की मदद लें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए के लिए क्लिक करें herzindagi.com