बेसन से बनाएं टेस्टी डिशेज


Smriti Kiran
22-05-2023, 13:59 IST
www.herzindagi.com

    ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक्स तक, बेसन से आप कई तरह के डिशेज घर पर बना सकते हैं। आइए जानें उन डिशेज के बारे में-

कढ़ी

    बेसन से आप मस्त कढ़ी तैयार कर सकते हैं। सब्जी या दाल खाने का मन न हो, तो फटाफट कढ़ी बना लें और चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

पकौड़े

    बेसन के बिना पकौड़े बनाना मुश्किल है। इससे आप कई तरह के पकौड़े तैयार कर सकते हैं, जैसे, बैंगन, प्याज, आलू, गोभी, कटहल आदि।

बेसन की सब्जी

    हरी सब्जी खाकर मन भर जाए या फिर कुछ स्पाइसी सब्जी खाने का मन हो, तो आप बेसन की सब्जी बना सकते हैं। इसे कई लोग बेसन गट्टे की सब्जी भी कहते हैं।

ढोकला

    रवा, चावल के आटा के अलावा आप बेसन से भी ढोकला बना सकते हैं। स्वाद के साथ बेसन का ढोकला हेल्दी भी होता है।

बेसन लड्डू

    बेसन से बने लड्डू खाने का मजा ही कुछ और है। आप घर पर ही बेसन से लड्डू तैयार कर सकते हैं। प्रसाद में इसे भोग लगाने के अलावा घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।

बेसन हलवा

    बेसन से आप हलवा भी बना सकते हैं। सूजी की तरह ही बेसन को घी में सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और फिर मावा, शुगर आदि डालकर हलवा बना लें।

अन्य चीजें

    इन सब के अलावा आप बेसन से चकली, अप्पे, सेव, मठरी आदि भी बना सकते हैं। शाम के नाश्ते के लिए ये डिशेज शानदार हैं।

    आप भी बेसन से बनाएं ये लाजवाब रेसिपीज। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com