शरीर में गर्मी बढ़ जाने के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती है, जैसे- नाक से खून निकलना. स्किन पर दानें होना, सिर में दर्द रहना आदि। इन सब से बचने के लिए आपने खानपान का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आइए जानें शरीर की गर्मी को कम करने वाले कुछ फूड आइटम्स के बारे में-
दही
दही की तासीर ठंडी होती है और उसमें मौजूद गुण पेट के लिए अच्छा होता है, इसलिए गर्मी से बचने के लिए दही को अपने आहार में शामिल करें।
नारियल पानी
नारियल पानी गर्मी से बचने के लिए बेस्ट है। इसमें मौजूद मिनरल्स, फोलेट, इलेक्ट्रोलाइट्स आदि सेहत को दुरुस्त व पेट को ठंडा रखने में असरदार हैं।
छाछ
गर्मियों में छाछ पीना बेहद लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और गर्मी वाली समस्याएं कम होती हैं।
तरबूज
तरबूज गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट फल माना जाता है. इसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को ठंडा रखने में असरदार है।
पुदीना
गर्मियों में पुदीना पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मी दूर करने के लिए इसके रस को पानी में मिलाकर शरबत की तरह सेवन कर सकते हैं।
खीरा
खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पेट को ठंडा रखने में भी असरदार है। गर्मियों में खीरा जरूर खाएं। इससे गर्मी में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।
अन्य-
इन सब के अलावा शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए एलोवेरा, कच्चा प्याज, नींबू-पानी, संतरे व मौसंबी का जूस, गन्ने का जूस, बेल का शरबत आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
आप भी शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com