सबसे खतरनाक पर खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस


Bhagya Shri Singh
2022-01-26,21:11 IST
www.herzindagi.com

    दुनिया की सबसे खतरनाक लेकिन उतनी ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में जानें। ऐसी जगहें जहां जाकर आप चौंक जाएंगे।

चीन का हैंगिंग टेम्पल

    1500 साल पहले बना ये मंदिर लकड़ी के खंबों पर टिका है। मंदिर को पहाड़ पर छेद करके बनाया गया था, खंबे बाद में लगाए गए हैं।

डानाकिल, एरिट्रिया

    अफ्रीका में मौजूद यह बेहद सुंदर लेकिन खतरनाक रेगिस्तान 'हेल ऑन अर्थ' यानी कि धरती पर नरक के नाम से फेमस है। यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से हमेशा ऊपर ही रहता है।

अनुमति लेनी होगी

    इस रेगिस्तान में बहुत सारे एक्टिव ज्वालामुखी हैं और यहां का पानी टॉक्सिक गैस छोड़ता है। बिना एक्सपीरियंस्ड गाइड के एरिट्रिया की सरकार आपको यहां जानें की अनुमति नहीं देगी।

माउंट वॉशिंगटन, यूएसए

    यूएसए के माउंट वॉशिंगटन में 203 मील प्रति घंटे यानि 327 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलती हैं।

शून्य से नीचे तापमान

    तेज हवाओं के कारण यहां का तापमान -40 डिग्री सेल्सियस होता है। दुनिया भर के कई पर्वतारोही और सैलानी यहां घूमने आते हैं।

सिनाबंग ज्वालामुखी, इंडोनेशिया

    इस जगह पर कई एक्टिव ज्वालामुखी हैं। यहां सन 2010,2013, 2014, 2015 और 2016 में लगातार ज्वालामुखी फट चुका है।

कभी भी फट सकता है ज्वालामुखी

    ये जगह हर तरफ ज्वालामुखी के लावा से घिरा हुआ है और कभी भी ज्वालामुखी फट सकता है। इसी कारण एडवेंचर लवर्स यहां आना पसंद करते हैं।

वैली ऑफ डेथ, रशिया

    बेहद खूबसूरत यह जगह बेहद खतरनाक भी है। यहीं पास में वैली ऑफ गीजर्स भी है जहां से लगातार टॉक्सिक गैस निकलती रहती है।

अनुमति के बिना नहीं जा सकते

    जहरीली गैसों के कारण यहां पौधे और जानवर मरने लगते हैं और लोग बेहोश हो जाते हैं। बिना परमिशन के यहां नहीं जा सकते हैं।

चर्नोबिल, यूक्रेन

    34 साल पहले यहीं पर विश्व की सबसे बड़ी न्यूक्लियर त्रासदी हुई थी। खतरनाक हाई रेडिएशन के कारण अभी तक यहां लोग नहीं बस पाए हैं।

टूरिस्ट जा सकते हैं

    चर्नोबिल आज भी खतरे से खाली नहीं है लेकिन अब टूरिस्ट यहां जा सकते हैं। यहां के कुछ एरिया में आज भी बहुत तेज रेडिएशन होता है।

चांग कॉन्ग क्लिफ रोड, चीन

    चीन में मौजूद ये बेहद खतरनाक रास्ता 700 साल पहले बनवाया गया था। बिना सेफ्टी गियर के यहां जाना मौत को दावत देना है।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ