घूमने फिरने के हैं शौकीन, असम की इन जगहों को कर लें लिस्ट में शामिल
Sneha Sharma
22-01-2025, 12:40 IST
www.herzindagi.com
असम भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है। यदि आप यहां एक बार जाते हैं, तो यह अनुभव आपके लिए बेहद खास होगा। असम की प्राकृतिक सुंदरता और प्रसिद्ध मंदिरों को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। मंदिरों के अलावा, असम में कई अन्य आकर्षक स्थान भी हैं, जहां आप अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
असम
आज हम आपको असम राज्य की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी छुट्टियों का आनंद लेकर सुकून भरे पल बिता सकते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं इन 5 बेहतरीन स्थानों के बारे में।
हाजों
अगर आप असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप कामरूप जिले में स्थित एक खूबसूरत बस्ती का रुख कर सकते हैं। यह स्थान न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, बल्कि एक प्राचीन तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। हाजो इस क्षेत्र का एक प्रमुख आकर्षण है, जहां हर धर्म के लोग आकर अपनी आस्था को अनुभव करते हैं।
सूर्य पहाड़
अगर आप असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सूर्य पहाड़ जाना बिल्कुल न भूलें। यह स्थान अपनी अनूठी खूबसूरती और अलग अनुभव के लिए जाना जाता है। सूर्य पहाड़ को खासतौर पर सनसेट का बेहतरीन नज़ारा देखने के लिए पसंद किया जाता है। दूर-दूर से लोग इस अद्भुत नजारे का आनंद लेने यहां आते हैं। यदि आप असम की यात्रा कर रहे हैं, तो सूर्य पहाड़ को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान पक्षी प्रेमियों के लिए एक अद्भुत स्थान है। अगर आप पक्षियों के अलावा हाथी और बाघ जैसे वन्यजीवों को करीब से देखना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। यहां की शांत और प्राकृतिक सुंदरता बच्चों के साथ घूमने के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में प्रकृति और वन्य जीवन का अनूठा अनुभव आपको जरूर पसंद आएगा।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम का एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अगर आप असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जरूर जाएं। यह उद्यान विशेष रूप से एक सींग वाले गैंडों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यहां आपको विभिन्न प्रकार के पक्षियों और अन्य वन्यजीवों को भी देखने का मौका मिलेगा।
ओरांग राष्ट्रीय उद्यान और मानस राष्ट्रीय उद्यान
मानस राष्ट्रीय उद्यान जंगली भैंसों की बड़ी आबादी के लिए मशहूर हैं। इन उद्यानों में आपको जंगली भैंसों के साथ रॉयल बंगाल टाइगर और गोल्डन लंगूर जैसे दुर्लभ जानवर भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, यहां की नदियों और जल स्रोतों में मछलियों की 50 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
असम राज्य देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com