पति को शादी की सालगिरह पर देने के लिए घड़ी, बैग, सनग्लासेज और परफ्यूम जैसे विकल्प काफी अच्छे रहेंगे जो लगभग रोजाना ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं। खास होने के साथ-साथ ये उपयोगी भी रहेंगे और आम तोहफों की तरह अलमारी के कोने में पड़े नहीं रहेंगे। वहीं, अगर आपको उनके लिए एक ऐसे गिफ्ट की तलाश है जो हमेशा के लिए यादगार रहे तो कस्टमाइज्ड विकल्पों को चुना जा सकता है जो खास पलों की याद दिलाएंगे। फिर चाहे पहली सालगिरह हो या 10वीं, ये तोहफे हर किसी के लिए अच्छी पसंद साबित होंगे।
शादी की सालगिरह को बनाइए और यादगार, पति को दीजिए ये खास उपहार!
शादी की सालगिरह पर पति को देने के लिए अगर आपको तलाश है कुछ खास तोहफों की तो परफ्यूम, लैपटॉप बैग, फोटो फ्रेम, घड़ी और सनग्लासेसज जैसे आइडिया काफी अच्छी पसंद रहेंगे। ये न सिर्फ आपके पार्टनर के लिए उपयोगी रहेंगे बल्कि इन्हें इस्तेमाल करते समय वो आपको याद भी करेंगे।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Urban Jungle by Safari The Venture 30L Laptop Backpack
क्यों रहेगा एक अच्छा तोहफा?
- लैपटॉप बैग की जरूरत तो हर किसी को पड़ती है। ऐसे में बड़े साइज वाले इस विकल्प को आपके पति न सिर्फ ऑफिस जाते समय, बल्कि यात्रा के दौरान भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
- यह उनके स्टाइल को बेहतर बनाने का काम करेगा और चाहे फॉर्मल कपड़े पहने हों या कैजुअल, यह हर लुक के साथ बखूबी जचेगा।
- इसमें उनका सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और अगर पानी या बारिश की वजह से यह गीला भी हो जाता है, तो अंदर रखी चीजों पर असर नहीं पड़ेगा।
अन्य खासियतें
- फ्लैट ओपन डिजाइन
- प्रीमियम मटेरियल
- 30 लीटर क्षमता
01ZOCI VOCI Personalized Rotating Photo Lamp
क्यों रहेगा एक अच्छा तोहफा?
- अगर आप पति को एक कस्टमाइज्ड तोहफा देना चाहती हैं तो यह फोटो लैंप काफी अच्छा विकल्प रहेगा। इसमें साथ बिताए हर यादगार पल की अलग-अलग फोटो लगाकर तैयार कराया जा सकता है।
- इस तोहफे के साथ पहली यात्रा, शादी का दिन, पहली मुलाकात और अन्य यादें ताज़ा हो जाएंगी, और यह आपके कमरे की शोभा भी बढ़ाएगा।
- इसे नाइट लैंप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसकी घूमने वाली डिज़ाइन कमरे को अपनी रोशनी से भर देगी।
खासियतें
- मैट फिनिश
- लकड़ी का बेस
- Type-C चार्जिंग
अपनों के लिए खास तरह-तरह के तोहफे मिलेंगे यहां
02Titan Neo Splash Quartz Multifunction Black Dial Metallic Brown Stainless Steel Strap Watch for Men
क्यों रहेगा एक अच्छा तोहफा?
- ऑफिस हो या पार्टी यह घड़ी हर जगह आपके पति के हाथों की शोभा बढ़ाएगी और इसे हर तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सकता है।
- यह एक ऐसा तोहफा रहेगा जिसका फैशन व ट्रेंड कभी खत्म नहीं होगा और इसे आपके पार्टनर हमेशा अपने साथ संजोकर रख पाएंगे।
- येघड़ी एक खास तोहफा इसलिए भी है क्योंकि यह साथ बिताए हर पल और अच्छे समय को दर्शाएगी। इसके साथ आप बता सकेंगी कि जीवन के आने वाले हर अच्छे-बुरे समय को उन्हीं के साथ बिताना है।
खासियतें
- दो टोन वाला स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप
- वॉटर रेसिस्टेंट
- गोल डायल
03Fastrack *380-390 UV protected Wayfarer Sunglasses for Men
क्यों रहेगा एक अच्छा तोहफा?
- क्लासिक डिजाइन वाले Fastrack के ये सनग्लासेज रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बहुत अच्छा तोहफा साबित होंगे। इन्हें आपके पति ड्राइव करते समय, यात्रा के दौरान या कहीं भी पहन सकते हैं।
- उनकी स्टाइल को बेहतर बनाते हुए ये आंखों को भी पूरी सुरक्षा देंगे और हर मौसम में इस्तेमाल करने के लिए इन्हें चुना जा सकता है। ये धूप व धूल से आपके पति की आंखों को बचाकर रखेंगे।
- इनके साइज और फिटिंग की चिंता भी नहीं करनी होगी और ये लगभग हर चेहरे पर सूट करेंगे।
खासियतें
- 100% तक UV सुरक्षा
- वेफेरेर स्टाइल
- 4 रंगों के विकल्प
04Davidoff Cool Water For Men Eau De Toilette Spray
क्यों रहेगा एक अच्छा तोहफा?
- अगर आपपति को मनमोहक खुशबू वाला परफ्यूम देना चाहती हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प रहेगा। इसकी सुगंध लंबे समय तक बनी रहेगी और इसे रोजाना या किसी खास अवसर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ऐसा माना जाता है कि अच्छी खुशबू को लोग अक्सर किसी शख्स से जोड़कर रखते हैं, ऐसे में यह परफ्यूम हर पल उन्हें आपके प्यार और रिश्ते की याद दिलाएगा।
- अवसर चाहे जैसा भी हो, इसकी ताजा सुगंध आपके पार्टनर के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और मूड को भी बेहतर रखेगी।
खासियतें
- मैरीन नोट्स
- लॉन्ग-लास्टिंग
- आकर्षक पैकेजिंग
गिफ्ट, फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- पति के लिए शादी की सालगिरह का तोहफा चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?इस अवसर के लिए गिफ्ट का चुनाव करते समय उनकी पसंद-नापसंद, उनकी जरूरतें और उस उपहार के साथ जुड़ी भावनाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा गिफ्ट चुनें जो उनकी पसंद से मेल खाता हो और जो अवसर को और ज्यादा यादगार बनाए।
- पति को सालगिरह पर क्या नहीं देना चाहिए?ऐसा कुछ भी न दें जो उनकी रुचि का न हो, या जो उन्हें यह महसूस कराए कि आपने उपहार चुनने में कोई मेहनत ही नहीं की है। कुछ ऐसा जो बहुत आम हो और जिसकी कोई उपयोगिता ही न हो, उसे चुनने से भी बचें।
- क्या शादी की सालगिरह पर पति को कस्टमाइज्ड गिफ्ट दिए जा सकते हैं?हां, इस दौरान पति को कस्टमाइज्ड या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देना प्यार जताने का एक बेहतरीन और सबसे ट्रेंडिंग तरीका है। इसके साथ आप साथ बिताए यादगार पलों को फिर से जी सकेंगे और उनकी यादें हमेशा के लिए आपके साथ रहेंगी। इसके लिए आप लैंप, फोटो फ्रेम, कॉफी मग, कैरीकेचर या किसी अन्य चीज का चयन कर सकती हैं।
- पति को चीजों के अलावा और क्या चीजें दी जा सकती हैं?आप पति को चीजों के अलावा एक अच्छी सी डेट पर लेकर जा सकती हैं, किसी यात्रा का प्लान बना सकती हैं, उनके लिए एक स्पा सेशन बुक कर सकती हैं या साथ में गेम खेलने भी जा सकती हैं। ये सारी चीजें साथ समय बिताने का अच्छा मौका रहेंगी।
- शादी की सालगिरह का तोहफा किस बजट में मिल जाएगा?आपका बजट चाहे जैसा हो, उसमें फिट होने वाले तरह-तरह के तोहफे आसानी से मिल जाएंगे। ऐसा जरूरी नहीं है कि पति को हमेशा महंगे ही गिफ्ट देने चाहिए, प्यार से दी हुई हर चीज उनके लिए खास रहेगी। आपको सामान्य तोहफे आसानी से ₹1,000 तक में मिल जाएंगे और अगर आपका बजट ज्यादा है तो उस हिसाब से तरह-तरह के गिफ्ट चुने जा सकते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like