5 ट्रेंडी लाइटवेट Maang Tikka के साथ एथनिक लुक में लगाए चार-चांद

अगर आप किसी शादी, त्योहार या खास मौके पर एथनिक लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो लाइटवेट डिजाइन में आने वाले मांग टीका को चुनना सही रहेगा। ये पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देते हैं।

लाइटवेट मांग टीका
लाइटवेट मांग टीका

त्योहार हो, शादी का सीजन हो या कोई खास पारिवारिक समारोह, हर महिला चाहती है कि उसका एथनिक लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। ऐसे में स्टाइलिश और हल्के वजन वाला मांग टीके आपके पूरे लुक को मिनटों में निखार सकते हैं। बता दें, ये न सिर्फ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करते हैं, बल्कि लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक होते हैं। अगर आप भी ऐसा मांग टीका ढूंढ़ रही हैं जो फैशनेबल होने के साथ-साथ हल्का और पहनने में आसान हो, तो यहां दिए गए 5 ट्रेंडी डिज़ाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इनमें आपको कुंदन से लेकर मोती डिजाइन और गोल्ड प्लेटेड जैसे विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी पसंद और आउट्फिट के हिसाब से चुन सकती हैं। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जाने।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Head Jewellery For Women Stylish White American Diamond Floral Teardrop Maang Tikka

    इसे चुनना क्यों सही है?

    • इसका वजन 5 ग्राम है जिसको पहनने पर भारीपन महसूस नहीं होगा और सिरदर्द की समस्या भी नहीं होती है। 
    • बता दें, सफेद अमेरिकन डायमंड कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाते हैं इसलिए इसे आराम से चुना जा सकता है। 

    किस आउट्फिट के साथ लगेगा सही - चूंकि यह टियरड्रॉप डिजाइन में बना हुआ है और सफेद फ्लोरल पैटर्न में आता है इसलिए इसे आप ऐसे लहंगे या साड़ी के साथ पहन सकती हैं जिसमें सिल्वर या सीक्वेन का काम किया गया है। 

    किस अवसर पर पहन सकते हैं - अगर घर में शादी होने वाली है और आप दुल्हन की बहन या सहेली हैं तो यह आपके लिए सही रहेगा जो बिना हेवी लुक दिए आपको खूबसूरत दिखा सकता है।

    01
  • Estele CZ Entwined Peacock Designer Maang Tikka

    इसे चुनना क्यों सही है?

    • मेटल और फिश हुक क्लैस्प की वजह से इसे पहनना और संभालना काफी आसान हो सकता है इसलिए इसे चुनना सही रहेगा। 
    • सिर्फ 2 ग्राम वजन होने के कारण इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है। 

    किस आउट्फिट के साथ लगेगा सही - यह टीका पीकॉक डिज़ाइन में बना हुआ है और गोल्डन रंग में आता है जिसकी वजह से इसे आप कांजीवरम, सिल्क या चंदेरी की साड़ी के साथ पहन सकती हैं जो आपको काफी खास दिखा सकता है।

    किस अवसर पर पहन सकते हैं - हल्दी, मेहंदी, संगीत या शादी के फंक्शन में पहनने के लिए यह काफी सुंदर विकल्प बन सकता है। इसके अलावा, अगर घर में कोई पूजा है तब भी इसे आप पहन सकती हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Aadita Elegant Gold Plated Brass Kundan Pearl Maang Tikka

    इसे चुनना क्यों सही है?

    • अगर आप ट्रेंडी मांग टीका लेने के बारे में सोच रही हैं तो यह आपके लिए सही रहेगा क्योंकि पारंपरिक भारी ज्वेलरी की तुलना में यह बेहद हल्का है और हुक क्लैस्प की वजह से आसानी से पहना जा सकता है। 
    • अगर आपकी त्वचा सेंसटिव है, तो भी चिंता की बात नहीं है क्योंकि इस Gold Maang Tikka का ब्रास मटेरियल त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जाती है।

    किस आउट्फिट के साथ लगेगा सही - इसमें बारीक कुंदन और मोती का काम किया गया है जिसकी वजह से यह हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली या शरारा सूट के साथ काफी सुंदर लग सकता है और आपके लुक को खास व स्टाइलिश बना सकता है। 

    किस अवसर पर पहन सकते हैं - कुछ ही दिनों में तीज, रक्षाबंधन जैसे त्योहार आने वाले है आप इस अवसर पर भी इस माथा पट्टी को पहन सकती हैं जो आपके त्योहार वाले लुक को काफी खास दिखा सकता है।

    03
  • Rubans Stylish 22KT Gold Plated Handcrafted Maang Tikkas

    इसे चुनना क्यों सही है?

    • अगर आप असली सोने का मांग टीका नहीं पहनना चाहती तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें 22KT गोल्ड प्लेटिंग की गई है। 
    • यह पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइन का संगम है जिसे आराम से पूरे दिन पहन सकती हैं। 

    किस आउट्फिट के साथ लगेगा सही - नेट की भारी साड़ियों के साथ यह काफी सुंदर लगेगा क्योंकि इसमें क्यूबिक ज़िरकोनिया और एडी स्टोन जड़े हुए हैं जो शाही चमक देने में मदद करते हैं और पूरे लुक निखार सकते हैं।

    किस अवसर पर पहन सकते हैं - बता दें, घर की पूजा, गोद भराई या किसी भी खास रस्म में इसे पहनकर आप सबसे अलग और चमकती हुई दिखेंगी।

    04
  • I Jewels 18k Gold Plated Rajasthani/Rajputi Kundan Pearl Studded Borla Matha Patti

    इसे चुनना क्यों सही है?

    • अगर आपको शाही अंदाज वाला लुक चाहिए तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि यह साधारण मांग टीका से बिल्कुल अलग है। इसका गोल, गुंबददार डिज़ाइन आपको राजस्थानी लुक दे सकता है।
    • एलॉय मेटल से बने होने के कारण यह पहनने में हल्का रहता है, जिससे आप इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के कैरी कर सकती हैं।

    किस आउट्फिट के साथ लगेगा सही - चूंकि यह राजस्थानी डिजाइन में बना हुआ है और इसमें कुंदन व मोतियों का काम किया गया है जिससे आप इसे राजपुतानी पोशाक के साथ पहन सकती हैं जो आपको शाही लुक देगा। इसके अलावा, इसे गोटा-पत्ती, जरी या बांधनी वर्क वाले लहंगे के साथ भी पहना जा सकता है। 

    किस अवसर पर पहन सकते हैं - अगर आप किसी ऐसे पार्टी-फंक्शन में शामिल होने जा रही है जिसका थीम रॉयल, रजवाड़ या एथनिक है तो इसे चुनना सही रहेगा। इसके अलावा, तीज और करवा चौथ के अवसर पर भी इसे ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हल्के वजन का मांग टीका क्यों चुनना चाहिए?
    हल्के वजन का मांग टीका लंबे समय तक पहनने में आरामदायक होता है और सिर पर भारीपन महसूस नहीं होने देता, इसलिए इसे चुनना सही हो सकता है। इसके अलावा, ये आपको अलग-अलग डिजाइन में मिल जाएंगे जिससे इसे आराम से किसी भी फंक्शन में पहना जा सकता है।
  • लाइटवेट मांग टीका किन-किन आउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है?
    आपको बता दें, आप इसे साड़ी, लहंगा, अनारकली सूट, शरारा और अन्य एथनिक आउटफिट्स के साथ आसानी से पहन सकती हैं। डिजाइन के अनुसार आप इसे इंडो-वेस्टर्न आउट्फिट के साथ भी पहन सकती हैं।
  • आजकल कौन-सा मांग टीका सबसे ज्यादा ट्रेंड में है?
    बता दें, आजकल मिनिमल कुंदन, पर्ल, फ्लोरल, ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर और स्टोन स्टडेड मांग टीका सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, दुल्हनों के लिए गोल्ड के मांगटिका भी काफी ट्रेंड में हैं जिसे चुना जा सकता है और अपने आउट्फिट के साथ मैच करके पहना जा सकता है।
  • मांग टीका चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    अपने चेहरे के आकार, आउटफिट के रंग, ज्वेलरी के डिज़ाइन और अवसर के अनुसार मांग टीका चुनना सबसे अच्छा रहता है। इससे आपको एक सही ज्वेलरी पीस मिल सकता है।

Loading...

Loading...