फिरोजाबाद को चूड़ियों का शहर कहा जाता है और यहां की ग्लास चूड़ियां आज भी अपने खास आकर्षण और पारंपरिक कारीगरी के लिए जानी जाती हैं। बदलते फैशन ट्रेंड के साथ फिरोजाबाद की Glass मटेरियल से बनी Bangles भी नए डिज़ाइन, रंगों और स्टाइल में देखने को मिल रही हैं, जो हर उम्र की महिलाओं की कलाई पर जंच सकती हैं। आपको बता दें, आजकल ट्रेंडिंग ग्लास चूड़ियों में हल्के पेस्टल रंग, मिरर वर्क, स्टोन जड़ी चूड़ियां और मिनिमल डिज़ाइन काफी लोकप्रिय हो रही हैं। ये न सिर्फ शादी और त्योहारों में पहनी जा सकती हैं, बल्कि रोजमर्रा के फैशन के लिए भी इसे आप आराम से पहन सकती हैं। Firozabad के कारीगर अपनी मेहनत और हुनर से हर चूड़ी को खास बनाते हैं, जिससे हर कलाई में एक अलग ही चमक दिखाई दे सकती हैं। इन चूड़ियों की खास बात यह है कि ये परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल कही जाती हैं।
देखें 5 बढ़िया कांच की चूड़ियों के विकल्प जिसे अमेजन से आसानी से ले सकते हैं -
