Shruti’s Style Diary: मुझे मिलीं मेरी परफेक्ट Footwear वो भी Myntra पर, जो हैं स्टाइलिश और कंफर्टेबल

हर अगली लड़की की तरह ही मुझे एक ऐसी Footwear की तलाश थी, जो ना सिर्फ स्टाइलिश और कंफर्टेबल हो बल्कि लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ भी मैच हो जाए। ऐसे ही एक दिन Myntra पर स्क्रॉल करते-करते मुझे मिलीं ऐसी ही परफेक्ट चप्पलें। कुछ दिन पहनने के बाद मैं आपके साथ उनका रिव्यू साझा कर रही हूं।

Myntra पर मुझे मिलीं शानदार फुटवियर, आप भी देखें
Myntra पर मुझे मिलीं शानदार फुटवियर, आप भी देखें

मैं उनमें से एक हूं, जो अक्सर ऐसे कपड़े या फिर जूते-चप्पल लेना और पहनना पसंद करती है जो कि कई मौकों और आउटफिट के लिए अच्छे रहें। ना तो मेरे पास इतना टाइम होता है कि मैं हर कपड़े के लिए अलग-अलग चप्पलें ढूंढती फिरूं और ना ही मेरे PG में इन्हें रखने की जगह है। इसी वजह से, मैं काफी समय से अपने लिए कैजुअल, एथनिक, फॉर्मल लगभग हर तरह के आउटफिट पर मैच हो जाने वाली Footwear तलाश रही थी।

अलग-अलग बाजार और ऑनलाइन ऐप्स पर ढूंढने के बाद आखिर में मुझे Myntra पर ये मिल ही गई। मैंने Mast & Harbour ब्रांड सैंडल मंगाई और उन्हें कई दिनों से लगभग रोजमर्रा में भी पहन रही हूं। इनके साथ मुझे कंफर्ट और स्टाइल दोनों मिले हैं। चलिए आपको मैं इनके बारे में सबकुछ बताती हूं, ताकी अगर आप भी अपने लिए ऐसी कोई फुटवियर तलाश रही हैं तो इन्हें देख सकती हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

Mast & Harbour सैंडल को मैंने क्यों चुना?

यह Myntra का ही एक फैशन ब्रांड है, जिस वजह से इसपर भरोसा किया जा सकता है। मैंने इसे इसलिए चुना क्योंकि इन सैंडल को मंगाने से पहले ही मैं इस ब्रांड की एक और फुटवियर लंबे समय से पहन रही हूं। Mast & Harbour की उन स्लीपर को पहनते हुए मुझे करीब 6 महीने से ज्यादा हो चुका है और मुझे क्वालिटी या कंफर्ट से अभी तक कोई समझौता नहीं करना पड़ा है।

वहीं, मेरे लिए यह एक ऐसा ब्रांड है, जिसमें मुझे बजट के अंदर रहते हुए काफी अच्छे फुटवियर डिजाइन मिल जाते हैं। मुझे ज्यादा तामझाम वाली चीजें पसंद नहीं आती हैं और साथ ही रोजाना ऑफिस के लिए अक्सर एक एलिगेंट वियर की तलाश होती है, जो कि यह ब्रांड बखूबी देता है। इतना ही नहीं, आजकल जिस तरह फुटवियर ट्रेंड में हैं, उनका अच्छा-खासा कलेक्शन इस ब्रांड के पास मौजूद है।

फुटवियर को लेकर मेरा अभी तक का अनुभव क्या रहा?

  • Mast & Harbour की इन फुटवियर को मैं ऑफिस से लेकर घूमने-फिरने, कैफे जाने और यहां तक कि मॉल में शॉपिंग करने जाने तक के लिए पहन रही हूं। अब तक के अनुभव की बात करूं, तो इन्होंने मेरे पैरों पर किसी तरह के छाले या फिर निशान नहीं डाले हैं जो कि अक्सर नई चप्पलों से होता है। फुटबेड ऐसा है, कि मैं लंबी दूरी में भी आराम से चल पाती हूं और तलवे में दर्द नहीं होता।
  • इसके ऊपर वाले स्ट्रैप हल्के और मुलायम हैं, जिस वजह से पैर की खाल पर रगड़ते नहीं हैं। वहीं चलने-फिरने में एक अच्छा सपोर्ट भी मिलता है, ताकी सैंडल पैर से निकलने वाली परेशानी ना हो।
  • ना ज्यादा हील और ना ही एकदम फ्लैट होने की वजह से ये मेरे पंजे को समतल रखती हैं। वैसे भी मेरे से हील्स संभाली नहीं जाती हैं और ना ही रोजमर्रा में उन्हें पहनना मेरे बस की बात है, जिस वजह ये मेरे लिए परफेक्ट साबित हुईं।
  • इन Slippers का तलवे वाला हिस्सा थोड़ा गहरा है, जिस वजह से पैर को किनारों से भी एक अच्छा सपोर्ट मिलता है। वहीं इसकी वजह से रोड पर चलते समय कंकड़-गिट्टी सीधा पैर तक नहीं आती है।

सिर्फ कंफर्ट ही नहीं मेरा स्टाइल भी रहा बरकरार

फिलहाल ये मेरे लिए ऐसी फुटवियर बन चुकी हैं, जिन्हें मैं कहीं भी और किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर चल देती हैं। भले ही मेरे पास कई और ऑप्शन हैं, लेकिन अभी ये मेरी गो-टू सैंडल बन गई हैं-

  • अचानक से जब मेरे दोस्त मुझे कहीं चलने के लिए कॉल कर देते हैं, तो मैं इन Sandals को अपने लोवर-टीशर्ट या किसी भी डेली वियर वाले कैजुअल कपड़ों के साथ भी पहनकर चल देती हूं।
  • अब क्योंकि मुझे रोज ऑफिस भी जाना होता है और हर दिन कुछ अलग पहनना होता है, तो मैं हफ्ते में 2-3 दिन तो इन्हें ही पहनती हूं। अगर मैंने सोमवार को इन्हें जींस-टॉप के साथ पहनना है तो बुधवार को कुर्ता सेट के साथ पहन लेती हूं। इतना ही नहीं ये मेरे वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी मैच हो जाती हैं।
  • वैसे मैंने इनका Off White रंग मंगाया है, लेकिन इनमें Beige और ब्लैक रंग भी उपलब्ध है। मैंने यह रंग इसलिए चुना, क्योंकि यह हल्के और गहरे लगभग हर तरह के रंग वाले बॉटम के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं।
  • मैं अक्सर ट्रिप पर भी जाती रहती हूं और रास्ते में मुझे आसानी से पहनने और निकल जाने वाले फुटवियर ही पसंद आते हैं। यही वजह है कि इनका स्लिप-ऑन क्लोजर मेरे लिए परफेक्ट साबित हुआ।

मेरी आखिरी राय

जहां पहली बार इसी ब्रांड की सैंडल में मुझे 5 नंबर फिट आया था, तो वहीं इन फुटवियर का मुझे 4 नंबर सही बैठा है। ये मेरे लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ मैच हो जाती हैं और साथ ही ऑफिस, घूमने-फिरने और मार्केट जाने के लिए भी अच्छी साबित हुईं। इन्हें साफ करना भी मेरे लिए आसान है। आप अपने स्किन टोन और पसंद के हिसाब से इनका सही रंग चुनें और स्टाइल को अपग्रेड करें।

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...