Sawan 2025: हरे रंग के इन ट्रेंडी सूट्स के साथ पाएं त्योहार में पारंपरिक और स्टाइलिश लुक

Sawan के पवित्र महीने में इस साल 2025 में पहनें ये ट्रेंडी हरे रंग के सूट्स, जो आपको दे सकते हैं एक खूबसूरत लुक। यहां देख सकती हैं इनके कुछ चुनिंदा डिजाइन और स्टाइल के विकल्प।

Sawan 2025 में पहनें ट्रेंडी हरे रंग के सूट
Sawan 2025 में पहनें ट्रेंडी हरे रंग के सूट

सावन का पवित्र महीना इस साल 2025 में 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-पाठ के साथ हरे रंग का खास महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, सावन में हरा रंग बेहद शुभ होता है। इसी कारण से, अधिकतर लोग इस पूरे महीने या फिर हर सोमवार को हरे रंग का कपड़ा पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में आप यहां पर आने वाले सावन के लिए कुछ हरे रंग के सूट देख सकती हैं, जो आपको इस महीने खूबसूरत लुक दे सकते हैं। इन सूट सेट में कई सुंदर डिजाइन और स्टाइल के विकल्प मिल सकते हैं, जो सावन के लिए उपयुक्त रहेंगे। इनमें अलग-अलग प्रकार के सूट मौजूद हैं जैसे कि- अनारकली, स्ट्रेट, ए-लाइन, अंगरखा आदि, जिन्हें आप Sawan 2025 में पहन सकती हैं। ये सूट सेट मैचिंग पैंट और दुपट्टे के साथ आते हैं, जिन्हें आप सावन की स्टाइल स्ट्रीट के लिए चुन सकती हैं। इन सूट में कई अलग-अलग साइज भी मौजूद हैं, जिससे आपको अपने फिटिंग के मुताबिक एक उपयुक्त विकल्प मिल सकता है।

सावन के लिए हरे रंग के सूट के नवीनतम डिजाइन

सावन में आप कई अलग-अलग तरह के सूट पहन सकती है, जिससे आपको हर बार एक नया लुक मिल सकता है। हरे रंग में ही आपको कई प्रकार के सूट मिल सकते हैं, जो सावन के लिए बढ़िया रहेंगे-

  • अनारकली सूट- लंबे और घेरदार कुर्ता के साथ आने वाले ये सूट सावन में आपको एक सुंदर लुक दे सकते हैं। अनारकली सूट सावन के महीने में किसी पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इनमें आपको हल्के लुक के लिए प्रिंटेड और भारी लुक के लिए एंब्राइडरी वर्क वाले विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगें।
  • स्ट्रेट स्टाइल सूट- यह एक सरल और आकर्षक विकल्प है, जिसमें सीधे आकार का कुर्ता, पैंट और मैचिंग दुपट्टा मिलता है। इसे आप 2025 में Sawan Somwar पर या फिर सावन के किसी भी दिन में पहन सकती हैं। इनमें बिना दुपट्टा वाले विकल्प भी मिल सकते हैं। स्ट्रेट स्टाइल सूट में आप सॉलिड, फ्लोरल या फिर प्रिंटेड कोई भी विकल्प अपने लिए चुन सकती हैं।
  • ए-लाइन सूट- इस तरह के सूट में एक A आकरा कुर्ता मिलता है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में ट्रेंडी सावन लुक के लिए इसे पहना जा सकता है। इनके सॉलिड पैटर्न वाले विकल्प महिलाएं बेहद पसंद करती हैं, जिन्हें ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर भी पहना जा सकता है। इन सूट के आप बिना दुपट्टा वाले विकल्प देख सकती हैं।
  • अन्य सूट- सावन के महीने में आप ऊपर बताए गए सूट के अलावा कई अन्य जैसे कि- आलिया कट, नायरा कट, अंगरखा, शरारा स्टाइल वाले सूट भी पहन सकती हैं। इनमें भी आपको हल्की और भारी दोनों तरह की डिजाइन में आने वाले विकल्प मिल जाएंगें। इन्हें सावन के व्रत, पूजा, रूद्राभिषेक के समय पहना जा सकता है।

Loading...

Top Five Products

  • Loading...

    InWeave Women A-Line Kurta With Palazzo

    Loading...

    हरे रंग का यह सूट कुर्ता और प्लाजो के सेट में आता है, जो मॉर्डन लुक के लिए अच्छा रहेगा। इस सूट में ए-लाइन स्टाइल का कुर्ता मिलता है। हरे रंग और सॉलिड पैटर्न के कारण यह कुर्ता सेट देखने में भी काफी अच्छा है। इसमें वी-नेक के साथ आने वाला ए-लाइन कुर्ता दिया गया है। इस कुर्ता की आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई में आती हैं। वहीं, यह Kurta Palazzo के साथ आता है, जिसकी फिटिंग ढीली रहने वाली है। इसके प्लाजो में इलास्टिक कमरबंद भी दिया गया है, ताकी आपको कमर पर एक अच्छी फिटिंग मिल सके। इसका कुर्ता ऊंची-नीची हेमलाइन के साथ आता है। यह कुर्ता प्लाजो विस्कॉस रेयॉन मटेरियल से बनाया गया है, जो आरामदायक होने के साथ ही हाथों से ही धुला जा सकता है। हरे के अलावा आपको इस कुर्ता सेट में लाल, काला, मस्टर्ड और स्लेटी रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं।

    25 जून को कीमत: ₹971

    01

    Loading...

  • Loading...

    Libas Woven Design Chanderi Silk Kurta With Trousers & Dupatta

    Loading...

    इस लिबास सूट सेट हरे रंग के ऊपर गोल्डन रंग के धागों से सुंदर कढ़ाई की गई है। इसमें घेरदार अनारकली कुर्ता मिलता है, जो जमीन तक आने वाले लंबाई में आता है। इस कुर्ता पर सुंदर एंब्राइडरी वर्क किया गया है और इसमें पैनल वाला स्टाइल मिलता है। यह कुर्ता सेट चंदेरी सिल्क से बना है, जिसकी खूबसूरत रंग और चमक सावन के मौके पर खूबसूरत लुक दे सकती है। इसका अनारकली कुर्ता रेगुलर आस्तीनों और स्कूप नेकस्टाइल के साथ आता है। वहीं, यह Libas Kurta Set सॉलिड पैटर्न वाले प्लाजो के साथ आता है, जिसमें कमर पर इलास्टिक भी दी गई है। घेरदार हेमलाइन के साथ आने वाले इस अनारकली कुर्ते में वॉवेन डिजाइन मिलता है, जो इसे देखने में खूबसूरत बनाता है। इस सूट में मैचिंग दुपट्टा भी मिलता है, जिसके ऊपर भी गोल्डन रंग का एंब्राइडरी वर्क मिलता है। चंदेरी सिल्क से बने सूट सेट को ड्राई क्लीन करने की सलाह दी जाती है।

    25 जून को कीमत: ₹1749

    02

    Loading...

  • Loading...

    Sangria Green Floral Embroidered Regular Anarkali Kurta With Trouser With Dupatta

    Loading...

    सांगरिया ब्रांड का यह सूट खूबसूरत फ्लोरल एंब्राइडरी वर्क के साथ आता है। हरे और गोल्डन टोन में आने वाले इस सूट में अनारकली स्टाइल का कुर्ता मिलता है। इस अनारकली कुर्ते में रेगुलर स्टाइल के साथ ही काफ लेंथ दी गई है। इसमें घेरदार हेम मिलती है, जो पहनने में काफी सुंदर लग सकती है। यह Anarkali Suit सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना है और इसके दुपट्टे को कॉटन ब्लेंड से बनाया गया है। इसे ड्राई क्लीन करने की सलाह दी जाती है। इसमें गोल्डन लेस बॉर्डर और वॉवेन डिजाइन में आने वाला दुपट्टा मिलता है। इसकी पैंट इलास्टिक कमरबंद, सॉलिड पैटर्न और एंब्राइडर्ड बॉर्डर के साथ आती है। इस अनारकली कुर्ता सेट में आपको हरे के अलावा नारंगी और टील के विकल्प भी मिल सकते हैं। इसके कुर्ते का गला गोल और आस्तीनें तीन चौथाई लंबी हैं। इसमें S से लेकर 2XL तक के साइज मिल सकते हैं।

    25 जून को कीमत: ₹1983

    03

    Loading...

  • Loading...

    Varanga Green Zari Embroidered Flared Sleeves Kurta with Trouser & Dupatta

    Loading...

    कुर्ता, ट्राउजर और दुपट्टा के सेट में आने वाला यह हरा सूट सावन में पहनने के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस सूट में मिलने वाला कुर्ता और ट्राउजर सिल्क ब्लेंड तो वहीं दुपट्टा सिल्क सिफॉन मटेरियल से बना है। इसकी सुंदर चमक और आभा आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है। यह सूट हरे के अलावा लाल और नेवी ब्लू रंग में मिल सकता है। वहीं, इसमें S से लेकर 2XL तक के अलग-अलग साइज भी मौजूद हैं। इस Green Suit में मिलने वाला कुर्ता स्ट्रेट स्टाइल में आता है। इसके कुर्ते पर सॉलिड पैटर्न के साथ ही सिक्वेन और धागे का काम भी किया गया है। इसकी वी-नेकस्टाइल और ढीली बेल स्लीव्स इसे एक नया और सुंदर लुक देती हैं। इसका ट्राउजर रेगुलर फिट में आता है, जिसपर मिरर और ज़री वर्क भी किया गया है। इसके अलावा सूट के दुपट्टे में गोल्डन रंग की धागेदार लेस भी लगी हुई है।

    25 जून को कीमत: ₹1999

    04

    Loading...

  • Loading...

    KALINI Floral Embroidered Regular Kurta with Palazzos & With Dupatta

    Loading...

    इस हरे सूट में स्ट्रेट स्टाइल वाला कुर्ता दिया गया है, जो कि काफ लेंथ में आता है। यह कुर्ता रेगुलर स्टाइल में आता है, जो कि अलग-अलग बॉडी शेप पर भी अच्छा लुक दे सकता है। इसमें ज़री डिटेल के साथ आने वाला गोल आकार का गला मिलता है। इस स्ट्रेट कुर्ता की आस्तीनें सुंदर ज़री बॉर्डर और तीन चौथाई लंबाई में आती हैं। इसके कुर्ते पर खूबसूरत फ्लोरल एंब्राइडरी वर्क किया गया है, जो सावन के मौके पर सुंदर लग सकता है। वहीं, यह Kurta Palazzo Set एंब्राइडरी वर्क और टेसल बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ आता है। इसमें चौड़ा एंब्राइडरी डिजाइन वाला प्लाजो दिया गया है, जो कि पतले इलास्टिक कमरबंद के साथ आता है। हरे रंग के इस सूट में आपको बैंगनी, टील, नेवी ब्लू, काला और मस्टर्ड रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं। वहीं, यह सूट सेट आपको S से लेकर 4XL तक के साइज में मिल सकता है।

    25 जून को कीमत: ₹2549

    05

    Loading...

सावन में हरे रंग के सूट को कैसे स्टाइल करें?

सावन के महीने में महिलाएं सुंदर श्रृंगार करती हैं और तैयार होती हैं। सिर्फ शादीशुदा ही नहीं, बल्कि कुंवारी लड़कियां भी इस महीने में हरे रंग के कपड़े पहनकर तैयार होती हैं। ऐसे में आप अपने हरे रंग के सूट को सावन के लिए कुछ इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं-

  • ज्वेलरी- हरे रंग के सूट के साथ गोल्डन, सिल्वर, पर्ल और ऑक्सीडाइज्ड जैसी अलग-अलग प्रकार की ज्वेलरी पहनी जा सकती हैं। ज्वेलरी के सही प्रकार को चुनने के लिए आपको सूट की कढ़ाई या प्रिंट पर ध्यान देना चाहिए, उसी के अनुसार आप सही विकल्प चुन सकती हैं। इसके लिए आप कानों में झुमके, हाथ में कंगन या चूड़ियां और हल्का नेकपीस भी पहन सकती हैं। इसके अलावा शादीशुदा महिलाएं अपने बिछुए, पायल और नाक की बाली भी पहन सकती हैं।
  • फुटवियर- Sawan 2025 में आप सूट के साथ आप कई रंग और स्टाइल वाले फुटवियर पहन सकती हैं। आरामदायक और पारंपरिक लुक के लिए सूट के साथ जूतियां, मोजड़ी या फिर कोल्हापुरी चप्पलें पहनी जा सकती हैं। वहीं, फैंसी और मॉर्डन लुक के लिए आप सूट सेट के साथ अलग-अलग प्रकार की हील्स को भी पेयर कर सकती हैं।
  • बैग्स- अगर आपको सावन में किसी के घर पूजा पर जाना है या किसी कार्यक्रम में शामिल होना है, तो आप सूट के साथ बैग भी ले सकती हैं। आजकल पोटली और क्लच बैग काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप अपने सूट से मैच करके ले सकती हैं। वहीं, टोट और स्लिंग बैग्स भी सूट सेट के साथ लिए जा सकते हैं, जिनमें आपकी जरूरत का सामान भी आ सकता है।
  • मेकअप- सावन के महीने में आप हरे रंग के सूट के साथ अपनी पसंद के अनुसार मेकअप कर सकती हैं। दिन के समय में हल्का या न्यूड मेकअप किया जा सकता है। वहीं रात में किसी कार्यक्रम में जा रही हैं, तो आप थोड़ा बोल्ड मेकअप भी कर सकती हैं। इसके अलावा नो-मेकअप मेकअप लुक भी सावन के लिए अच्छा हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • सावन 2025 के लिए हरे रंग के सूट क्यों ट्रेंड में हैं?
    +
    हरा रंग प्रकृति और ताजगी का प्रतीक है, जो सावन के मौसम के अनुकूल है। वहीं, हरा रंग सावन के महीने में शुभ माना जाता है। ऐसे में आप सावन में हरे रंग के सूट पहन सकती हैं।
  • सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है?
    +
    Sawan 2025 Start Date 11 जुलाई है। सावन का महीना 9 अगस्त तक चलेगा और इस दौरान कुल 4 सोमवार पड़ेंगे।
  • हरे रंग के सूट को सावन में कैसे स्टाइल करें?
    +
    हरे रंग के सूट को आप हल्के मेकअप और पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। हरी चूड़ियां और मैचिंग ज्वेलरी आपको सावन के लिए एक खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
  • सावन में सोमवार के दिन हरे के अलावा किस रंग का सूट पहन सकती हैं?
    +
    Sawan Somwar 2025 में आप हरे रंग के अलावा नारंगी, पीला या लाल रंग का सूट भी पहन सकती हैं। ये रंग पूजा-पाठ के लिए शुभ माने जाते हैं।