रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक, इन 7 पेस्टल चिकनकारी कुर्ता सेट्स से चमकाएं अपना फेस्टिव लुक
अगर इस फेस्टिव सीजन में आप पारंपरिक पहनावे के साथ थोड़ा मॉडर्न और प्यारा अंदाज चाहती हैं, तो पेस्टल रंगों वाले चिकनकारी कुर्ता सेट को चुन सकती हैं। हल्के और आरामदायक होने के साथ ये आपके लुक को सबसे हटके दिखाने में मदद कर सकते हैं।
त्योहारों का मौसम आते ही हर महिला चाहती है कि उसका पहनावा खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो। इस बार रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज जैसे खास मौकों पर पेस्टल रंगों वाले चिकनकारी कुर्ता सेट एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। हल्के गुलाबी, पीच, लैवेंडर, मिंट ग्रीन और आसमानी जैसे पेस्टल रंग त्योहारों के लिए बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन रंगों पर की गई नाजुक चिकनकारी कढ़ाई पूरे लुक में सादगी और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल देती है। इन Kurta Sets को झुमकों, नाजुक चूड़ियों और छोटी-सी बिंदी के साथ पहनकर आप बिना ज्यादा कुछ किए भी खूबसूरत और आकर्षक लुक पा सकती हैं। खास बात यह है कि चिकनकारी का हल्का और आरामदायक अंदाज आपको लंबे समय तक त्योहारों की रौनक का आनंद लेने में मदद करेगा।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Kaari Women's Chikankari Kurta Set with Dupatta
ऐसे करें स्टाइल
ज्वेलरी - पेस्टल ब्लू रंग में आने वाले इस कुर्ता सेट को ऑक्सिडाइज्ड झुमके के साथ पहनने पर यह आपके लुक को निखार सकता है।
फुटवियर - एम्ब्रॉयडरी वाली पंजाबी जूती या एथनिक कोल्हापुरी हील्स इसके फ्लेयर लुक को निखारने में मदद करेगी।
हेयर स्टाइल - इस सूट सेट के साथ गर्मी के मौसम में गजरे के साथ लो-मेसी बन सही रहेगा।
हैंडबैग - बैग की बात करें तो जरी या धागे की कढ़ाई वाला एथनिक पोटली बैग इसके कफी जचेगी।
किस त्योहार पर बढ़िया लगेगा?
आप इसे रक्षाबंधन, हरियाली तीज, करवाचौथ में पूजा के समय आराम से पहन सकती हैं।
ज्वेलरी - चिकनकारी वर्क के साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी की जगह ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी पहन सकती हैं।
फुटवियर - इस जॉर्जेट सूट के साथ पंजाबी जूती आरामदायक और स्टाइलिश दोनों ही लगेगा।
हेयर स्टाइल - इस सूट के गले में बोट नेक बना हुआ है इसलिए इसके साथ बालों को खुला छोड़ना सही रहेगा।
हैंडबैग - आप सिल्वर या एम्ब्रॉयडरी वाला क्लच इसके साथ ले सकती हैं जो लुक को कंप्लीट करेगा।
किस त्योहार पर बढ़िया लगेगा?
आने वाले गणेश चतुर्थी के त्योहार पर आप इसे पहन सकती हैं जो आपके लुक को खास दिखाने में मदद करेगी।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Women's Lucknowi Chikankari Hand-Embroidered Rayon Dyed Kurta
ऐसे करें स्टाइल
ज्वेलरी - गुलाबी रंग के इस लखनऊवी चिकनकारी के साथ बड़े सिल्वर झुमके पहन सकती हैं और गले को खाली छोड़ना सही रहेगा।
फुटवियर - अगर आप थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ब्लॉक हील्स वाली कोल्हापुरी भी ट्राई कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल - रेगुलर स्टाइल वाले इस Chikankari Kurta के साथ आप बालों को आधा खुला छोड़ कर बाकि में हेयरपिन लगा सकती हैं।
हैंडबैग - चूंकि यह डार्क पिंक रंग में आती है इसलिए इसके साथ सिल्वर, क्रीम व ऑफ-व्हाइट रंग के हैंडबैग चुन सकती हैं।
किस त्योहार पर बढ़िया लगेगा?
कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है और अगर ऐसे में आप एक सुंदर एथनिक ड्रेस ढूंढ सकती हैं तो इसे चुनना बढ़िया रहेगा।
03
SHOPPING QUEEN Georgette Chikankari Kurta,Palazzo Set
ऐसे करें स्टाइल
ज्वेलरी - स्लीवलेस और राउंड नेक वाले इस सेट के साथ आप चोकर और छोटे इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। जो लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखा सकता है।
फुटवियर - अगर आप प्लाज़ो में थोड़ा टॉल लुक चाहती हैं, तो सिल्वर शेड की ब्लॉक हील्स बेहतरीन विकल्प रहेंगे।
हेयर स्टाइल - अगर गर्मी का मौसम है या आप रॉयल लुक चाहती हैं, तो गजरे के साथ एक मेसी बन बनाएं। इससे चिकनकारी वर्क और आपकी ज्वेलरी साफ नजर आएगी।
हैंडबैग - एम्ब्रॉयडर्ड या पर्ल वर्क वाला एथनिक क्लच भी बहुत अच्छा लगेगा।
किस त्योहार पर बढ़िया लगेगा?
भाई दूज, दिवाली। गोवर्धन पूजा के समय इस डस्टी पिंक रंग के सूट को पहनना बढ़िया रहेगा।
04
BHARVITA Women's Cotton Embroidered Chikankari Work Straight Kurta Dupatta Pant Set
ऐसे करें स्टाइल
ज्वेलरी - कॉटन फैब्रिक से बने इस एम्ब्रॉयडर्ड चिकनकारी कुर्ता, पैंट और दुपट्टा सेट के साथ हाथ में सिल्वर कड़ा या ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स पहनना इसके लुक को पूरा करने में मदद करेगा।
फुटवियर - आपको बता दें, एम्ब्रॉयडरी या गोटा-पट्टी वाली पंजाबी जूती इसके साथ बढ़िया लगेगी।
हेयर स्टाइल - इस 3/4 स्लीव वाले सूट के साथ बालों को खुला रखकर हल्के कर्ल्स करके पीछे की ओर रख सकती हैं जो त्योहार के दिनों में फ्रेश लुक देने का काम करेगा।
हैंडबैग - आप एम्ब्रॉयडर्ड या एथनिक एम्बलिश्ड क्लच बैग भी कैरी कर सकती हैं।
किस त्योहार पर बढ़िया लगेगा?
गुलाबी रंग के इस सूट सेट को हरियाली तीज, भाई दूज या दुर्गा पूजा के दौरान दिन के फंक्शन में पहनना बढ़िया रहेगा।
05
SHOPPING QUEEN Women's Silk Chikankari Kurta Pant Set with Dupatta
ऐसे करें स्टाइल
ज्वेलरी - पीच कलर और चिकनकारी वर्क के साथ सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी बढ़िया माना जाता है। आप कुंदन, पर्ल या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर की चांदबाली पहन सकती हैं।
फुटवियर - सिल्क ब्लेंड फैब्रिक से बनी हुई इस सूट को आप डवर्क, डल-गोल्ड, या गोटा-पत्ती वाली एम्ब्रॉयडर्ड जूती के साथ स्टाइल करेंगी तो यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
हेयर स्टाइल - बात करे हेयरस्टाइल की तो इस राउंड नेक वाले Suit For Women के साथ आधे बालों को ऊपर बांधकर आधे खुले रखने वाला स्टाइल काफी शानदार दिखेगा।
हैंडबैग - किसी पार्टी के लिए बॉक्स क्लच या एम्ब्रॉयडर्ड क्लच चुन सकती हैं।
किस त्योहार पर बढ़िया लगेगा?
अगर बात करें किस त्योहार पर इसे पहन सकते हैं तो तीज और गणगौर, छठ पूजा या नवरात्रि के दिन यह काफी सुंदर लगेगा।
06
Ada Womens Hand Embroidered Lucknowi Chikankari Georgette Kurta Set
ऐसे करें स्टाइल
ज्वेलरी - सी ग्रीन रंग का यह लखनऊवी चिकनकारी जॉर्जेट कुर्ता सेट दिखने में बेहद क्लासी लगता है जिसे आप बड़े झुमके या चांदबाली पहन सकती हैं। अगर आप लाइट लुक चाहती हैं, तो पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स भी सही लगेंगे।
फुटवियर - कैजुअल या सिंपल लुक के लिए सिल्वर या व्हाइट कोल्हापुरी चप्पल भी पहन सकती हैं।
हेयर स्टाइल - जॉर्जेट फैब्रिक वाले इस सूट के साथ आप हाफ-अप हाफ-डाउन या लो मेसी बन बना सकती हैं जो आरामदायक और स्टाइलिश लुक देंगे।
हैंडबैग - चूंकि यह स्ट्रेट फिट स्टाइल में बना हुआ है तो इसके साथ आप टोट बैग या झोला बैग ले सकती हैं जो इसके एथनिक लुक को पूरा करने में मदद करता है।
किस त्योहार पर बढ़िया लगेगा?
सी ग्रीन एक पेस्टल और फ्रेश कलर है, इसलिए यह दिन के समय वाले त्योहारों जैसे तीज, रक्षाबंधन, बसंत पंचमी, शाम वाला छठ पूजा के समय काफी बढ़िया दिखेगा।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
पेस्टल टोन्ड चिकनकारी कुर्ता सेट्स फेस्टिव वियर के लिए क्यों अच्छे हैं?
पेस्टल शेड्स जैसे पिंक, पीच, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, बेबी ब्लू और आइवरी एक सॉफ्ट और आकर्षक लुक देते हैं। चिकनकारी की नाजुक कढ़ाई के साथ ये रंग त्योहारों के लिए बेहद खूबसूरत लगते हैं। खासतौर पर दिन के फेस्टिव कार्यक्रमों, पूजा, फैमिली गेट-टुगेदर और छोटे समारोहों के लिए पेस्टल कुर्ता सेट एक शानदार विकल्प माना जाता है।
फेस्टिव वियर के लिए कौन-से पेस्टल रंग सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं?
पेस्टल पिंक, ब्लश पीच, लैवेंडर, सी ग्रीन, मिंट, स्काई ब्लू और आइवरी जैसे रंग फेस्टिव वियर में काफी आकर्षक लगते हैं। अगर आप क्लासिक लुक चाहती हैं तो आइवरी या पेस्टल पिंक चुन सकती हैं, जबकि थोड़ा अलग और ट्रेंडी अंदाज के लिए लैवेंडर या सी ग्रीन बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
चिकनकारी कुर्ता सेट को फेस्टिव लुक देने के लिए कैसे स्टाइल करें?
चिकनकारी कुर्ता सेट को जरी या मोती वाले झुमकों, चूड़ियों, रिंग और जूतियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। अगर कुर्ता सिंपल है, तो आप हैवी दुपट्टे भी डाल सकती हैं। मिनिमल मेकअप और हेयरस्टाइल पेस्टल आउटफिट की खूबसूरती को और निखारते हैं।
क्या पेस्टल चिकनकारी कुर्ता सेट शादी में पहना जा सकता है?
शादी के दिन के फंक्शन जैसे मेहंदी, हल्दी, पूजा आदि के लिए पेस्टल चिकनकारी कुर्ता सेट बहुत खूबसूरत विकल्प माने जाते है। अगर आपको शादी के लिए थोड़ा अधिक ग्लैमरस लुक चाहिए, तो मिरर वर्क, मोती, सीक्विन या जरी डिटेलिंग वाला सेट चुन सकती हैं।