Hariyali Teej 2026 पर इन 5 लाइटवेट बिछिया डिजाइन को पहनते ही आपके पांव लगेंगे कमल जैसे खूबसूरत
Hariyali Teej 2026 का त्योहार महिलाओं के लिए सजने-संवरने और पारंपरिक अंदाज में खूबसूरत दिखने का मौका होता है। अगर आप भी इस दिन भारी आभूषण पहनने के बजाय कुछ हल्का और आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो ये 5 बिछिया डिजाइन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।
Hariyali Teej 2026 का त्योहार शनिवार 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह अवसर महिलाओं के बीच सजने-संवरने और ट्रेडिशनल आउटफिट्स को खास अंदाज में पहनने का दिन माना जाता है। हरे रंग की चूड़ियों, खूबसूरत मेहंदी, साड़ी और पारंपरिक गहनों के साथ पैरों में पहनी गई बिछिया पूरे श्रृंगार को और निखारने का काम करती है। हालांकि, आजकल महिलाएं ऐसे आभूषण पसंद करती हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ हल्के और पहनने में आरामदायक भी हों। यहां लाइटवेट टो रिंग डिजाइन के 5 विकल्प दिए गए हैं जिनको आप अपने ड्रेस के अनुसार चुन सकती हैं और अपने एथनिक लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
GIVA 925 Oxidised Silver Twilight Toe Rings
हल्के वजन में आने वाली यह बिछिया पूरे दिन आराम से पहनी जा सकती है जो पैरों में भारीपन महसूस नहीं होने देगी। GIVA की यह बिछिया स्टर्लिंग सिल्वर से बनी हुई है जो एडजस्टेबल साइज में आती है। इससे किसी भी उंगली के आकार के अनुसार इसे आसानी से सेट की जा सकती हैं, जिससे साइज का कोई झंझट नहीं रहता है। इसका ट्वाइलाइट ऑक्सीडाइज्ड फिनिश और सेंटर में लगा स्टोन इसे काफी मॉडर्न दिखा रहा है जो हरियाली तीज 2026 में आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी।
जानने वाली बातें
रिंग साइज़ - वन साइज़
मटेरियल टाइप - स्टर्लिंग सिल्वर
वजन - 4 ग्राम
जेम टाइप - रंगीन ज़िरकॉन
01
ROOVI 925 Sterling Silver Lotus Toe Rings for Women
अगर आप हल्के वजन वाले बिछिया की तलाश कर रही हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प रहेगा। यह सर्टिफाइड 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी है, जो इसकी शुद्धता और गुणवत्ता की गारंटी देती है। वहीं, शुद्ध चांदी से बने होने की वजह से यह Toe Ring हर तरह के स्किन टाइप के लिए सही और हरियाली तीज के अवसर पर आपको सबसे खास दिखने में भी मदद करेगी। बता दें, इसमें कमल का सुंदर डिज़ाइन बना हुआ जो पैरों की सुंदरता में चार चांद लगा देता है।
जानने वाली बातें
रिंग साइज़ - एडजस्टेबल
मटेरियल टाइप - स्टर्लिंग सिल्वर
वजन - 3.8 ग्राम
जेम टाइप - कोई रत्न नहीं है
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Clara 925 Sterling Silver Size Adjustable Toe Rings
बिछिया लेते समय अक्सर महिलाओं को नाप की चिंता होती है, लेकिन यह ओपन-एंड व फ्री-साइज़ डिज़ाइन में आता है जिससे यह अंगूठे या उंगली के हिसाब से आसानी से छोटा-बड़ा हो जाता है। जब आपको किसी के पैर की उंगली का साइज़ न पता हो, तब भी इसे बेझिझक गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं, इसे Hariyali Teej 2026 के शुभ अवसर पर भी पहना जा सकता है। यह निकेल-फ्री है और 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी है, जिससे रोज दिन भी इसे आराम से पहना जा सकता है और पानी पड़ने पर भी यह खराब नहीं होगी।
जानने वाली बातें
रिंग साइज़ - एडजस्टेबल
मटेरियल टाइप - सिल्वर
वजन - 60 ग्राम
जेम टाइप - नो जेमस्टोन
03
ZAVYA 925 Sterling Silver Rhodium Plated Toe-ring
सिल्वर के गहने अक्सर समय के साथ काले या धुंधले पड़ने लगते हैं। लेकिन इसमें रोडियम प्लेटिंग दी गई है, जो इसे लंबे समय तक चमकदार बनाए रखती है और काला होने से बचाती है। अगर आप 2026 की हरियाली तीज पर अपने एथनिक लुक को कंप्लीट करना चाहती हैं और साड़ी या लहंगे के साथ पहनने के लिए लाइटवेट Silver Toe Ring ढूंढ रही हैं तो यह आपके लिए सही रहेगी। वहीं, एडजस्टेबल होने के कारण यह किसी भी उंगली के साइज़ में आसानी से फिट हो जाएगी और आप आराम से पूरे दिन इसे पहन सकती हैं।
जानने वाली बातें
रिंग साइज़ - एडजस्टेबल
मटेरियल टाइप - स्टर्लिंग सिल्वर
वजन - 5 ग्राम
जेम टाइप - क्यूबिक ज़िरकोनिया
04
Parnika MJ Exuberant Colourful Peacock Design Toe Rings
भारतीय आभूषणों में मोर का डिज़ाइन बहुत शुभ और आकर्षक माना जाता है। यह बिछिया भी इसी डिजाइन में बनी हुई है और इसपर रंग-बिरंगी मीनाकारी के काम किये है जिसकी वजह से इसे साड़ी, सूट, लहंगे से लेकर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी आसानी से पेयर किया जा सकता है। Hariyali Teej पर शुद्ध 92.5% चांदी से बनी इस बिछिया को आप पूरे दिन आराम से पहन सकती हैं। वहीं, एडजस्टेबल होने की वजह से यह आपकी उंगली के साइज़ के हिसाब से भी फिट हो जाएगी।
जानने वाली बातें
रिंग साइज़ - एडजस्टेबल
मटेरियल टाइप - मेटल
वजन - 4 ग्राम
जेम टाइप - नो जेमस्टोन
05
स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
हरियाली तीज का क्या महत्व है?
हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। विवाहित महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि कई महिलाएं परिवार की खुशहाली के लिए व्रत और पूजा करती हैं।
हरियाली तीज पर बिछिया पहनना क्यों खास माना जाता है?
हरियाली तीज पर महिलाएं पारंपरिक रूप से सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें बिछिया भी महत्वपूर्ण आभूषण मानी जाती है। पैरों की उंगलियों में पहनी जाने वाली बिछिया पारंपरिक श्रृंगार को पूरा करने के साथ एथनिक लुक में भी खूबसूरती जोड़ती है।
हरियाली तीज के लिए किस तरह की बिछिया चुननी चाहिए?
तीज के लिए ऐसी बिछिया चुनी जा सकती है जो हल्की, आरामदायक और आपके पारंपरिक परिधान के साथ अच्छी लगे। फूल, पत्ती, मोती या साधारण नक्काशी वाले डिजाइन साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरत दिखाई देते हैं।
क्या लाइटवेट बिछिया लंबे समय तक पहनी जा सकती है?
लाइटवेट बिछिया लंबे समय तक पहनने के लिए अधिक आरामदायक हो सकती है। खासकर त्योहार के दौरान जब आपको कई घंटों तक पूजा, मिलना-जुलना और अन्य गतिविधियों में शामिल होना हो, तब हल्का डिजाइन पैरों पर कम भार डालता है।